कप्तान अजिंक्य रहाणे की बल्लेबाजी टीम को पहुंचाती है नुकसान

राजस्थान रॉयल्स आज कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच खेलेगी।

Edited By : Gunjan Tripathi |May 23, 2018, 04:22 PM IST

Published On May 23, 2018, 04:22 PM IST

Last UpdatedMay 23, 2018, 04:22 PM IST

Ajinkya Rahane © AFP

दो साल बाद इंडियन प्रीमियर लीग के मंच पर वापसी कर रही राजस्थान रॉयल्स अपनी अच्छी किस्मत के दम पर प्लेऑफ में पहुंच तो गई है लेकिन यहां से केवल किस्मत उन्हे खिताब तक नहीं पहुंचाएगी। अपने सबसे सफल बल्लेबाज जोस बटलर के बिना आज राजस्थान को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच खेलना है। वहीं राजस्थान टीम की सबसे बड़ी कमजोरी कप्तान अजिंक्य रहाणे ही हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णामचारी श्रीकांत ने टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए लिखे कॉलम में कहा है कि रहाणे का खराब स्ट्राइक रेट पूरी टीम का स्ट्राइक रेट नीचे ले आता है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ipl-2018-kolkata-knight-riders-vs-rajasthan-royals-eliminator-preview-and-likely-11s-714974″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इस पूर्व दिग्गज ने लिखा, “राजस्थान टीम अजिंक्य रहाणे के स्ट्राइक रेट से अच्छी तरह वाकिफ है। कप्तान का 120 का स्ट्राइक रेट पूरी टीम को नीचे ले आता है। एक बार शुरुआत खराब हो जाती है तो मेहमान टीम के लिए वापसी करना मुश्किल हो जाता है। टी20 मैचों की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती लेकिन मुझे कहना पड़ेगा कि इस मैच में कोलकाता के पास ज्यादा फायदा है।”

आईपीएल एलिमिनेटर मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेला जाना है, ऐसे में मेजबान केकेआर को फायदा मिलना तो तय है। साथ ही राजस्थान टीम को बटलर और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की कमी और भी खलेगी। इस बारे में श्रीकांत ने लिखा, “ये कहना सही होगा कि राजस्थान को धमाकेदार बल्लेबाज जोस बटलर और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स की कमी खलेगी। कोलकाता, जो कि बेहतर लय में हैं उन्हें चुनौती देने के लिए उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा। घर पर खेलना केकेआर के लिए फायदेमंद साबित होगा।”

Editor's Pick