• Home
  • News
  • IPL 2018: Andrew Tye reveals Kings XI Punjab used Delhi Daredevil’s strategy against them

IPL 2018: गौतम गंभीर को उन्हीं की चाल से रविचंद्रन अश्विन ने दी मात

एंड्रयू टाई ने कहा कि पंजाब ने दिल्ली के खिलाफ उन्हीं के गेंदबाजों की रणनीति अपनाई।

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 24, 2018, 04:12 PM IST

Published On Apr 24, 2018, 04:12 PM IST

Last UpdatedApr 24, 2018, 04:12 PM IST

एंड्रयू टाय ने पर्पल कैप पर कब्जा कर लिया है © AFP

दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच में दो विकेट लेकर इंडियन प्रीमियर लीग के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में ट्रेंट बोल्ट के साथ पहले नंबर पर पहुंचे एंड्रयू टाई ने मैच के बाद खुलासा किया कि उनकी टीम ने दिल्ली टीम के खिलाफ उन्हीं के गेंदबाजों की रणनीति अपनाई जो कारगर साबित हुई।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-delhi-daredevils-desperately-need-a-good-win-says-liam-plunkett-705089″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टाई ने कहा, ‘पिच धीमी थी और उन्होंने काफी ऑफ कटर की थी। ऐसी गेंदों पर रन बनाना आसान नहीं था और इसलिए हमने भी वही रणनीति अपनाई। हमने फील्डिंग के अनुसार गेंदबाजी की और सफल रहे।’ दिल्ली को आखिरी ओवर में 17 रन चाहिए थे और पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने अफगानिस्तान के ऑफ स्पिनर मुजीब उर रहमान पर भरोसा दिखाकर उन्हें ये ओवर सौंपा। टाई ने कप्तान के इस फैसले का बचाव किया।

इस आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ने कहा, ‘श्रेयस और (राहुल) ते​वतिया अच्छा खेल रहे थे और कप्तान चाहते थे कि मैं 18वां ओवर करूं। हमारी रणनीति इन दोनों में से किसी एक को आउट करना था ताकि मुजीब जब आखिरी ओवर करने के लिये आयें तो बचाव करने के लिये अधिक रन हों।’ अब तक छह मैचों में नौ विकेट लेने वाले टाई ने पर्पल कैप हासिल करने पर कहा, ‘मैं पर्पल कैप हासिल करके खुश हूं ओर इससे साबित होता है कि मैंने इस टूर्नामेंट में अब तक कितना बेहतर प्रयास किया है। लेकिन टीम की जीत महत्वपूर्ण है और उसके बिना यह कोई मायने नहीं रखता। ‘

Editor's Pick