राहुल अकेले नहीं और भी बल्लेबाजों को टीम ने दिया है धोखा
राहुल 94(60) जब आउट हुए टीम को नौ गेंद पर 20 रनों की दरकार थी। टीम इसे भी नहीं बना पाई।
Published On May 17, 2018, 06:29 PM IST
Last UpdatedMay 17, 2018, 06:29 PM IST
KL Rahul (File Photo) © AFP
आईपीएल 2018 के 50वें मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए किरोन पोलार्ड की अर्धशतकीय पारी की मदद से किंग्स इलेवन पंजाब को जीत के लिए 187 का लक्ष्य दिया। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल 94(60) ने एरोन फिंच 46(35) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 111 रन जोड़े। वो टीम को लक्ष्य के काफी करीब ले आए। जिस समय राहुल आउट हुए पंजाब की टीम को नौ गेंद पर 20 रन की दरकार थी। बाकी के बल्लेबाज इस स्कोर को भी नहीं बना पाए और पंजाब को मैच में तीन रन से हार का सामना करना पड़ा।
राहुल को टीम ने दिया दो बार धोखा
ये कोई पहला मामला नहीं है जब चेज करने के दौरान एक खिलाड़ी के इतने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद पूरी टीम ने निराश किया हो। चेज करने के दौरान इससे पहले कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अपनी टीम के लिए लाजवाब प्रदर्शन किया, लेकिन इसके बावजूद बाकी खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन के कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा।चेज करने के दौरान आईपीएल 2018 में केएल राहुल को उनकी टीम किंग्स इलेवन पंजाब ने दो बार धोखा दिया। बुधवर को मुंबई के खिलाफ मैच से पहले इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान भी राहुल के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था। जीत के लिए 159 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में राहुल ने नाबाद 95 रनों की पारी खेली। दूसरे छोर पर किसी ने राहुल का साथ नहीं दिया, जिसके कारण पंजाब 15 रन से ये मैच हार गया।
विराट का भी नहीं दिया था किसी ने साथ
आईपीएल 2018 मुंबई ने बैंगलोर को जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य दिया। इस मैच में विराट कोहली ने नाबाद 92 रन की पारी खेली। किसी भी खिलाड़ी ने कोहली का साथ नहीं निभाया। अंत में बैंगलोर की टीम 167/8 रन ही बना पाई।इससे पहले चेज करने के दौरान यूसुफ पठान ने साल 2010 में राजस्थान रॉयल्स के लिए सैकड़ा बनाया था, लेकिन इसके बवाजूद भी उनकी टीम को हार मिली।
शॉन मार्श, वोरा, और ओझा की पारियां भी गई बेकार
शॉन मार्श ने साल 2011 में पंजाब की तरफ से खेलते हुए दिल्ली डेयरडेविल्स के 232 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 95 रन की पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद भी इस मैच में पंजाब को हार का सामना करना पड़ा। पिछले सीजन में मनन वोहरा ने पंजाब की तरफ से चेज करते हुए 95 रनों की पारी खेली थी, लेकिन उनकी टीम को हार मिली थ्ाी। इसी तरह साल 2008 में नमन ओझा के सैकड़े के बावजूद उनक टीम चेज करते हुए हार का मुंह देख चुकी है।