IPL 2018: स्टीफेन फ्लेमिंग ने की दीपक चाहर की तारीफ
चेन्नई सुपर किंग्स के कोच ने कहा कि दीपक के पास कई वैरिएशन है।
Published On Apr 25, 2018, 11:11 AM IST
Last UpdatedApr 25, 2018, 11:11 AM IST
दीपक चाहर © AFP
तेज गेंदबाज दीपक चाहर की निरंतर प्रगति से प्रभावित चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग का कहना है कि तेज गति के साथ स्विंग करने की क्षमता उन्हें खास बनाती है। रायल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच से पहले फ्लेमिंग ने कहा, ‘‘पिछले दो साल से उनमें विकास हो रहा था। उसका घरेलू सीजन शानदार रहा। हम सब पहले दिन से ही उसके कौशल से प्रभावित है। वो अच्छा बल्लेबाज भी है। हमें लगता है कि वो अच्छा क्रिकेटर है।’’
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/india-will-face-pakistan-in-icc-world-cup-2019-on-june-16-705296″][/link-to-post]
उन्होंने कहा, ‘‘वो गेंद को स्विंग करता है जो जरूरी है। खेल में बहुत सारी विविधताएं आ रही है , साफ तौर पर रिस्ट स्पिनर और गेंद स्विंग करना इस समय बहुत प्रभावी हैं और वो अच्छी गति के साथ ऐसा कर रहा है। फिलहाल वो लगभग 140 किमी प्रति घंटे की गति से गेंदबाजी करता है। वो वास्तव में अच्छा कर रहा है। उसे स्थिरता और निरंतरता बनाए रखनी होगी जो अनुभव के साथ आएगा।’’
चेन्नई टीम आज एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में घरेलू टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ आईपीएल का 24वां मैच खेलेगी। सीएसके टीम 8 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है, जबकि बैंगलोर टीम छठें नंबर पर है।