VIDEO: ट्रेन रिजर्व कर निकले धोनी के फैंस, पुणे में करेंगे चेन्नई को चीयर
कोवरी नदी विवाद के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के अपने होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में हुए पहले मैच के दौरान प्रदर्शनकारियों ने खूब बवाल काटा। अब पुणे को बनाया गया है सीएसके का नया होम ग्राउंड।
Published On Apr 19, 2018, 06:19 PM IST
Last UpdatedApr 19, 2018, 06:19 PM IST
ट्रेन में बैठकर पुणे मैच देखने जाते सीएसके के समर्थक। © Twitter
कोवरी नदी विवाद के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के अपने होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में हुए पहले मैच के दौरान प्रदर्शनकारियों ने खूब बवाल काटा। मैच देखने आए कुछ फैन्स के साथ मारपीट की गई। इतना ही नहीं मैच के दौरान भी रवींद्र जड़ेजा और कुछ अन्य खिलाड़ियों पर बाउंड्री लाइन के पास फील्डिंग के दौरान जूता फैंका गया। हालांकि खिलाड़ी जूता लगने से तो बाल-बाल बच गए, लेकिन इस मैच के बाद चेन्नई पुलिस ने यहां मैच कराए जाने से हाथ खड़े कर दिए।
पुलिस के पीछे हटने के बाद आईपीएल मैनेजमेंट ने चेन्नई के बाकी बचे मैचों को पुणे में कराने का निर्णय लिया। 20 अप्रैल यानी कल पुणे में चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला होना है। चेन्नई के फैन्स ने खुद एक कदम आगे बढ़ते हुए विसल पोडू एक्सप्रेस ट्रेन चेन्नई से पुणे जाने के लिए अरेंज की है। इस विशेष चार्टर ट्रेन केवल फैन्स ने अपने दम पर अरेंज की है।
फैन्स के इस कदम में सीएसके मैनेजमेंट ने भी भरपूर साथ दिया। सीएसके मैनेजमेंट ने फैन्स के लिए पुणे में रहने और खाने की फ्री व्यवस्था की है। गुरुवार को फैन्स इस ट्रेन में सवार होकर पुणे के लिए निकल गए हैं। शुक्रवार को मैच देखने के बाद सभी फैन्स वापस चेन्नई के लिए निकल जाएंगे। चेन्नई की टीम इस बार आईपीएल में दो साल के बैन के बाद वापसी कर रही है। अपने होम ग्राउंड पर केवल एक मैच ही खेल पाने का मलाल जितान सीएसके मैनेजमेंट में है उतना ही दुख उनके फैन्स में भी दिखा। जिसके कारण उन्होंने अपनी चहेती टीम के मैच देखने के लिए पुणे जाने का निर्णय किया।