add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2018 : 'मस्‍तमौला' क्रिस गेल का फनी वीडियो देख हंसी नहीं रोक पा रहे फैंस

मौजूदा आईपीएल में बल्‍ले से धमाल मचा रहे क्रिस गेल ने हाल में इंस्‍टाग्राम पर एक फोटो पोस्‍ट किया था जिसमें वह केसरिया रंग का कुर्ता और पजामा पहने हुए नजर आ रहे थे।

user-circle cricketcountry.com Written by Kamlesh Rai
Last Updated on - April 29, 2018 4:27 PM IST

दुनिया के विस्‍फोटक बल्‍ल्‍ोबाज क्रिस गेल मैदान के अंदर भले ही गेंदबाजों पर कोई रहम नहीं करते हों लेकिन निजी जिंदगी में वह अपने मस्‍तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया पर गेल का एक वीडियो इनदिनों काफी धूम मचा रहा है। वेस्‍टइंडीज के बाएं हाथ के अनुभवी ओपनर क्रिस गेल इस समय आईपीएल-2018 में किंग्‍स इलेवन पंजाब की ओर से खेल रहे हैं। गेल मौजूदा आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी बेहतरीन बल्‍लेबाजी की बदौलत किंग्‍स इलेवन पंजाब टीम इस समय बेहतर स्थिति में हैं। हालांकि पिछले मुकाबले में पंजाब को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 13 रन से हार मिली थी।

इस मैच के बाद गेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में क्रिस गेल पंजाबी सिंगर सुखबीर के मशहूर गाने ‘तारे गिन-गिन’ पर बेहतरीन डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह पहला वाकया नहीं है जब गेल का वीडियो सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बना हुआ है बल्कि इससे पहले भी उनका कई वीडियो वायरल हो चुका है जिसमें वह अपने मस्‍तमौला अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

केसरिया रंग का कुर्ता-पजामा पहन तस्‍वीर साझा कर चुके हैं गेल
आईपीएल में बल्‍ले से धमाल मचा रहे क्रिस गेल ने हाल में अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो पोस्‍ट किया था जिसमें वह केसरिया रंग का कुर्ता और पजामा पहने हुए नजर आ रहे थे। हालांकि फैंस ने उस फोटो को जमकर सराहा था और उनसे पूछा था कि वह किस पार्टी को ज्‍वाइन कर रहे हैं।

252 रन बना चुके हैं मौजूदा आईपीएल में

किंग्‍स इलेवन पंजाब की ओर से खेलते हुए क्रिस गेल ने इस आईपीएल में अब तक चार मैच खेले हैं और 252 रन बना चुके हैं। इसमें दो अर्धशतक और एक शतक शामिल है। उनका श्रेष्‍ठ स्‍कोर नाबाद 104 रन रहा है।