- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2018 could start from April 4
4 अप्रैल से शुरू होगा आईपीएल-11!
31 मई को खेला जाएगा आईपीएल-11 का फाइनल
Published On Oct 26, 2017, 07:17 PM IST
Last UpdatedOct 26, 2017, 07:17 PM IST

आईपीएल के फैंस के लिए अच्छी खबर है। सूत्रों की मानों तो आईपीएल-11 की शुरुआत 4 अप्रैल से हो सकती है। वहीं टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। माना जा रहा है कि 14 नवंबर को इसपर आखिरी फैसला लिया जा सकता है। इससे पहले मंगलवार को गवर्निंग काउंसिल की बैठक में कई प्रस्ताव रखे गए। इन प्रस्तावों में ये भी शामिल रहा कि नीलामी से पहले हर फ्रेंचाइजी को 3 खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत मिले। सूत्रों की मानें तो हर फ्रेंचाइजी को 2 भारतीय खिलाड़ी और 1 विदेशी खिलाड़ी या फिर 2 विदेशी खिलाड़ी और 1 भारतीय खिलाड़ी को रिटेन करने की इजाजत मिल सकती है। हालांकि इसपर कोई भी फैसला 14 नवंबर को लिया जाएगा।
चेन्नई सुपर किंग्स, राजस्थान रॉयल्स की होगी वापसी: आईपीएल-11 में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी होगी। दोनों टीमों पर स्पॉट फिक्सिंग के आरोपों के बाद 2 साल का बैन लग गया था और जिसके कारण दोनों टीमें साल 2016 और 2017 का आईपीएल नहीं खेल सकी थीं। अब 2 साल के बैन के बाद दोनों टीमें आईपीएल-11 में वापसी करेंगी। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम साल 2010, 2011 में आईपीएल का खिताब अपने नाम कर चुकी है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम आईपीएल के पहले सीजन की चैंपियन है।
चेन्नई सुपर किंग्स से ही खेलेंगे धोनी: माना जा रहा है कि आईपीएल-11 में चेन्नई सुपर किंग्स की वापसी के बाद धोनी फिर से टीम के साथ जुड़ेंगे। आईपीएल संचालन परिषद के सदस्य ने बैठक के बाद कहा, ‘‘हम कम से कम तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने का प्रस्ताव रखने वाले हैं- एक भारतीय और दो विदेशी। पिछले दो साल पुणे और गुजरात की ओर से खेलने वाले खिलाड़ियों को चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की ओर से रिटेन किया जा सकता है। हम अगले महीने कार्यशाला के दौरान टीम मालिकों के सामने ये प्रस्ताव रखेंगे।’’
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/south-africa-vs-bangladesh-1st-t20i-jp-duminy-in-focus-as-south-africa-eye-winning-start-654888″][/link-to-post]
ये प्रस्ताव अगर पास होता है तो इसका मतलब हुआ है पिछले दो सत्र में पुणे सुपरजाइंट्स की ओर से खेलने वाले धोनी सीएसके में खुद ही रिटेन हो जाएंगे। गुजरात लायंस की ओर से खेलने वाले सुरेश रैना या रविंद्र जडेजा के साथ भी ऐसा ही है।