add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

CSK में धोनी की वापसी की खबर के बाद खुशी से झूमे क्रिकेट फैंस

साल 2018 में 5 खिलाड़ियों को रीटेन कर पाएगी हर फ्रेंचाइजी

user-circle cricketcountry.com Written by Anoop Dev Singh
Last Published on - December 6, 2017 4:11 PM IST

एम एस धोनी © IANS
एम एस धोनी © IANS

धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स में वापसी तय होने के बाद लाखों फैंस खुशी से झूम उठे हैं। खासकर आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स के समर्थकों की खुशी का तो कोई ठिकाना ही नहीं है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार धोनी की वापसी के बाद ट्ववीट कर रहे हैं। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक में बेहद ही अहम फैसला लिया गया कि सभी टीमें अपने 5-5 खिलाड़ियों को रीटेन कर सकेंगी, जिसके बाद धोनी की वापसी तय ही नजर आ रही है।
धोनी का आईपीएल रिकॉर्ड
8 सीजन तक चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए खेलने वाले एम एस धोनी का आईपीएल में जबर्दस्त प्रदर्शन रहा है। धोनी ने 159 मैचों में 37.88 के औसत से कुल 3561 रन बनाए हैं। जिसमें धोनी ने 17 अर्धशतक भी जमाए हैं। धोनी का ये प्रदर्शन बेहद ही शानदार है क्योंकि वो छठे और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं और जब भी वो क्रीज पर कदम रखते है उस दौरान उन्हें कम गेंदें खेलने को मिलती हैं।

 

 

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/australia-won-an-ashes-test-for-the-first-time-in-113-years-after-being-bowled-out-for-under-150-in-their-2nd-innings-666683″][/link-to-post]

कप्तान के तौर पर रिकॉर्ड
एम एस धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तान हैं। धोनी ने सीएसके के लिए 132 में से 79 मैच जीते हैं और उनका जीत प्रतिशत 60 से भी ज्यादा रहा है। चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो बार आईपीएल खिताब जीता है और वो हर बार प्लेऑफ में पहुंची है। ऐसे में धोनी की चेन्नई सुपरकिंग्स में वापसी के बाद उनके फैंस का खुश होना लाजमी है।