• Home
  • News
  • IPL 2018: Delhi Daredevils desperately need a good win, says Liam Plunkett

IPL 2018: 'दिल्ली डेयरडेविल्स को एक जीत की सख्त जरूरत है'

तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट का कहना है कि एक जीत के बाद टीम लय में आ जाएगी।

Edited By : Press Trust of India |Apr 24, 2018, 03:56 PM IST

Published On Apr 24, 2018, 03:56 PM IST

Last UpdatedApr 24, 2018, 03:56 PM IST

लियाम प्लंकेट © AFP

दिल्ली डेयरडेविल्स को आईपीएल 11 में अब तक छह मैचों में पांच हार का सामना करना पड़ा है। टीम के तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट का मानना है कि अभी टीम को एक अच्छी जीत की सख्त जरूरत है जिससे कि बेहतर परिणाम हासिल करने के लिये लय बन सके। डेयरडेविल्स मंगलवार को फिरोजशाह कोटला में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ कम स्कोर वाले मैच में जीत के काफी करीब पहुंच गया था। उसे आखिरी गेंद पर छह रन की दरकार थी लेकिन श्रेयस अय्यर मिड ऑफ पर कैच दे बैठे। कगिसो रबाडा के चोटिल होने पर डेयरडेविल्स की टीम में शामिल हुए प्लंकेट ने हार को निराशाजनक करार दिया लेकिन उन्हें उम्मीद है कि टीम जल्द ही पटरी पर लौटेगी।

प्लंकेट ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, “अभी टूर्नामेंट में काफी मैच बचे हुए हैं। हमें केवल एक अच्छी जीत की दरकार और ये लय हमें बेहतर परिणाम हासिल करने में मदद करेगी।” प्लंकेट का ये आईपीएल में पहला मैच था जिसमें उन्होंने प्रभावशाली गेंदबाजी की और तीन विकेट लिए। उनके शानदार प्रदर्शन से दिल्ली ने पंजाब को आठ विकेट पर 143 रन ही बनाने दिए लेकिन बल्लेबाजों की नाकामी के कारण उसे हार का सामना करना पड़ा जिससे पूरी टीम को निराशा हुई।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ipl-2018-mumbai-indians-vs-sunrisers-hyderabad-match-23-preview-and-likely-11s-705072″][/link-to-post]

प्लंकेट ने कहा, “इतने करीबी मैच में हारना वास्तव में निराशाजनक था। हमें ये मैच जीतना चाहिए था लेकिन क्रिकेट में ऐसा होता है। आप 19 ओवर तक अच्छा खेलते हो, लेकिन आप मैच का अंत कैसे करते हो ये महत्वपूर्ण होता है। ये वास्तव में हम सभी के लिए निराशाजनक है।” इंग्लैंड का ये तेज गेंदबाज हालांकि अपने प्रदर्शन से खुश है। उन्होंने अच्छी फार्म में चल रहे केएल राहुल और मयंक अग्रवाल को आउट करने के बाद खतरनाक दिख रहे करूण नायर को भी पवेलियन भेजा।

प्लंकेट ने कहा कि 2016 में आईसीसी टी20 विश्व कप में खेलने का अनुभव उनके काम आया और वो परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने में सफल रहे। उन्होंने कहा, ‘आईपीएल में अपना पहला मैच खेलना बहुत अच्छा रहा। मैं टीम की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करना चाहता हूं और मुझे खुशी है कि इस टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में ही मैं महत्वपूर्ण विकेट लेने में सफल रहा।’

प्लंकेट ने फिरोजशाह कोटला के​ विकेट के बारे में कहा, “विकेट शुरू से ही गेंदबाजों की मदद कर रहा था और हम आईसीसी विश्व टी20 में जिस तरह के विकेटों पर खेले थे ये भी उसी तरह का विकेट था। मैंने इंग्लैंड की तरफ से इस मैदान पर तीन मैच खेले थे और उसका मुझे फायदा मिला।”

Editor's Pick