IPL 2018: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मिली हार का बोझ नहीं संभाल पा रहे हैं रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के कप्तान ने माना कि उनकी टीम ने खराब बल्लेबाजी की।

Edited By : Indo-Asian News Service |Apr 23, 2018, 04:29 PM IST

Published On Apr 23, 2018, 04:29 PM IST

Last UpdatedApr 23, 2018, 04:29 PM IST

रोहित शर्मा © BCCI

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में उनकी टीम की बल्लेबाजी सही नहीं थी। रोहित ने कहा कि मुंबई ने 167 रनों का स्कोर बनाया लेकिन जीत हासिल करने के लिए उन्हें 20 रनों की जरूरत और थी। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में रविवार रात खेले गए इस मैच में राजस्थान ने मुंबई को तीन विकेट से मात दी। ये मुंबई की इस सीजन में खेले गए पांच मैचों में चौथी हार है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-rajasthan-royals-skipper-ajinkya-rahane-still-cant-believe-they-won-against-mumbai-indians-704781″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित ने मैच के बाद दिए बयान में कहा, “इस हार का बोझ संभाल पाना आसान नहीं है। टीम के गेंदबाजों ने अच्छा काम किया, लेकिन हमारी बल्लेबाजी अच्छी नहीं थी। अगर हम अपने स्कोर में 20 रन और बनाए होते तो जीत हासिल कर सकते थे। हमने दूसरी या तीसरी बार ये गलती की है। हमें सुधार की जरूरत है।”

रोहित ने राजस्थान टीम के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा, “मैच के आखिर ओवर तक हम जीत के करीब थे। राजस्थान को जीत का श्रेय जाता है। इस पिच पर हर ओवर में 10 रन बना पाना आसान नहीं है। इसी वजह से 180 से 190 का स्कोर ना बना पाना हमारे लिए हार का कारण बना। राजस्थान के गेंदबाजों को जीत का श्रेय जाता है।”

Editor's Pick