मलिंगा के साथ मिलकर बनाया था राहुल को आउट करने का प्लान

बुमराह ने कहा, ‘‘हम दूसरी पारी में गेंदबाजी कर रहे थे और मैने गेंदबाजी कोच शेन बांड तथा मेंटर लसिथ मलिंगा से बात की।’’

Edited By : Press Trust of India |May 17, 2018, 01:32 PM IST

Published On May 17, 2018, 01:32 PM IST

Last UpdatedMay 17, 2018, 01:32 PM IST

Jasprit Bumrah and Lasith Malinga © IANS

किंग्स इलेवन पंजाब पर मिली जीत के बाद मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने डेथ अवर्स की रणनीति का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि लोकेश राहुल जैसे फार्म में चल रहे बल्लेबाजों के खिलाफ स्पष्ट रणनीति बनाने और उस पर अमल करने का उन्हें फायदा मिला।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ipl-2018-jasprit-bumrah-ensure-mumbai-indians-live-to-fight-for-ipl-play-off-712929″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जसप्रीत बुमराह ने जीत के करीब पहुंच चुकी पंजाब की टीम को हार की तरफ धकेल दिया। आखिरी के अपने दो ओवर में बुमरा ने तीन अहम विकेट लिए जिसकी बदौलत यह मैच जीतकर मुंबई ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम रखी है।

मैच के बाद उन्होंने कहा, ‘‘गेंदबाजी करते समय स्पष्ट रणनीति बनाना बेहद जरूरी है। मैंने वह बनाई और उस पर अमल किया लिहाजा उसका फायदा मिला।’’

फॉर्म में चल रहे लोकेश राहुल के खिलाफ प्लान

बुमराह ने कहा, ‘‘हमें पता है कि राहुल बेहतरीन फार्म में है। गेंदबाजों की बैठक में हम सभी बल्लेबाजों पर बात करते हैं। हम दूसरी पारी में गेंदबाजी कर रहे थे और मैंने गेंदबाजी कोच शेन बांड तथा मेंटर लसिथ मलिंगा से बात की।’’

राहुल 64 गेंद में 94 रन बनाकर टीम को जीत के करीब ले जा रहे थे लेकिन बुमराह ने 19वें ओवर में उन्हें आउट किया जब 20 रन की जरूरत थी।

आखिरी ओवर में सिर्फ गेंदबाजी पर फोकस था

बुमराह ने कहा, ‘‘मैं इस पर फोकस नहीं कर रहा था कि कौन डरा हुआ है और कौन नहीं। मेरा फोकस बस इतना था कि मुझे क्या करना है। मैंने अपना ध्यान भटकने नहीं दिया। कई बार स्पष्ट रणनीति रखने का फायदा मिलता है और कई बार नहीं।’’

 

Editor's Pick