• Home
  • News
  • IPL 2018, Kings XI Punjab vs Kolkata Knight Riders, Match Updates at Indore: Ravichandran Ashwin win the toss; opt to bowl

IPL 2018: रविचंद्रन अश्विन ने टॉस जीता, कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले गेंदबाजी करेगी किंग्स इलेवन पंजाब

किंग्स इलेवन पंजाब पहली बार इंदौर में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ खेल रही है।

Edited By : Gunjan Tripathi |May 12, 2018, 03:37 PM IST

Published On May 12, 2018, 03:37 PM IST

Last UpdatedMay 12, 2018, 03:37 PM IST

केएल राहुल © AFP

इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले जा रहे 44वें आईपीएल मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान अश्विन ने कहा कि ये छोटा मैदान है, यहां लक्ष्य का पीछा करने आसान हगा। पंजाब टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। मयंक अग्रवाल, एरन फिंच और बरिंदर सरन की वापसी हुई है। मनोज तिवारी, मार्कस स्टोइनिस और अक्षदीप नाथ आज का मैच नहीं खेल रहे हैं।

वहीं कोलकाता नाइटराइडर्स टीम में केवल एक बदलाव है, टॉम कर्रन की जगह जेवन सरल्स प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। वेस्टइंडीज के जेवन आज इस सीजन अपना पहला आईपीएल मैच खेल रहे हैं। कैरेबियन प्रीमियर लीग का हिस्सा रहे जेवन के नाम 37 टी20 मैचों में 22 विकेट हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

केकेआर की प्लेइंग इलेवन: क्रिस लिन, सुनील नारायण, रॉबिन उथप्पा, शुबमन गिल, नीतीश राणा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर कप्तान), आंद्रे रसेल, जेवन सरल्स, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

किंग्स इलेवन पंजाब की प्लेइंग इलेवन: क्रिस गेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), एरन फिंच, मयंक अग्रवाल, करुण नायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), एंड्रयू टाई, मोहित शर्मा, बरिंदर सरन, मुजीब उर रहमान।

164/5000
Translate from: Javanese
क्रिस गेल, लोकेश राहुल (डब्ल्यू), मयंक अग्रवाल, हारून फिंच, करुण नायर, एक्सार पटेल, रविचंद्रन अश्विन (सी), एंड्रयू टाई, मोहित शर्मा, बरिंदर सरन, मुजीब उर रहमान

Editor's Pick