IPL 2018: बुमराह ने मुंबई की प्‍लेऑफ की उम्‍मीदों को रखा बरकरार, मिली तीन रन से जीत

मुंबई ने 187 का लक्ष्‍य दिया, जवाब में पंजाब की टीम केवल 183/5 रन ही बना पाई।

Edited By : Sandeep Gupta |May 16, 2018, 07:48 PM IST

Published On May 16, 2018, 07:48 PM IST

Last UpdatedMay 16, 2018, 07:48 PM IST

Jasprit Bumrah (File Photo) © AFP

इंडियन प्रीमियर लीग 2018 के 50वें मुकाबले में  मुंबई इंडियंस ने तीन रन से जीत महत्‍वपूर्ण जीत दर्ज की।  केएल राहुल 94(60) ने 10 चौकों और तीन छक्‍कों की मदद से पंजाब की टीम को 187 के लक्ष्‍य के बेहद करीब पहुंचा दिया। लेकिन जसप्रीत बुमराह ने 19वें ओवर में महज छह रन देकर पंजाब के लिए जीत को बेहद मुश्किल बना दिया। बुमराह ने टीम के लिए अहम तीन विकेट निकाले। इस जीत के साथ ही मुंबई की प्‍लेऑफ में जगह बनाने की उममीदें बनी हुई है। वहीं, पंजाब लगातार चौथी हार के बाद पंजाब के लिए आगे की राह अब और मुश्किल हो गई है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/graeme-swann-says-indian-wrist-spinners-can-do-well-in-england-712862″][/link-to-post]

लक्ष्‍य का पीछा करने के दौरान पंजाब ने 34 रन के स्‍कोर पर क्रिस गेल 18(11) के रूप में अपना पहला विकेट गंवाया। मिशेल मैकक्लेनाघन ने उन्‍हें बेन कटिंग के हाथों कैच आउट कराया। जिसके बाद सलामी बल्‍लेबाज केएल राहुल ने एरोन फिंच 46(35) के साथ मिलकर टीम के लिए 111 रन की पार्टनरशिप की। दोनों साथ मिलकर टीम के स्‍कोर को 145 पर ले आए। जिसके बाद 17वें ओवर में बड़ा शार्ट लगाने के चक्‍कर में फिंच जसप्रीत बुमराह की गेंद पर हार्दिक पांड्या को आसान कैच दे बैठे। मार्कस स्‍टोइनिस 1(2) इसी ओवर में इशान किशन को कैच देकर चलते बने।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आखिरी दो ओवर में पंजाब को जीत के लिए 23 रन की दरकार थी। ये ओवर जसप्रीत बुमराह को दिया गया। तीसरी गेंद पर राहुल 94(60) छक्‍का लगाने के प्रयास में बाउंडी पर बेन कटिंग को कैच दे बैठे। आखिरी ओवर में युवराज सिंह और अक्षर पटेल ने मोर्चा संभाला। जीत के लिए एक ओवर में 17 रन की दरकार थी। युवराज सिंह 1(3) तीसरी गेंद पर छक्‍का लगाने के चक्‍कर में आसान कैच देकर आउट हुए। अक्षर पटेल ने चौथी गेंद पर छक्‍का लगाकर जीत की उम्‍मीदों को बरकरार जरूर रखा, लेकिन पंजाब ऐसा नहीं कर पाई।

मुंबई की बल्‍लेबाजी

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/kevin-obrien-enters-world-test-rankings-712840″][/link-to-post]

मुंबई की बल्‍लेबाजी की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही। महज 37 के स्‍कोर पर इविन लुईस 9(7) के रूप में मुंबई ने अपना पहला विकेट गंवाया। एंट्रयू टाई की गेंद पर केएल राहुल ने उनका कैच पकड़ा। जिसके बाद सलामी बल्‍लेबाज सूर्यकुमार यादव 27(15) ने इशान किशन 20(12) के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने साथ मिलकर 22 रन जोड़े, जिसके बाद इशान किशन छठे ओवर में एंड्यू टाई की गेंद पर बोल्‍ड हो गए। अगली ही गेंद पर टीम ने 59 के स्‍कोर पर ही सूर्यकुमार यादव भी मार्कस स्टोइनिस को आसान कैच देकर चलते बने।

रोहित शर्मा 6(10) इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। टीम के 71 के स्‍कोर पर अंकित राजपूत की गेंद पर युवराज सिंह ने उनका कैच पकड़ा। क्रुणाल पांड्या और कैरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियन की लड़खड़ाती पारी को संभाला। दोनों के बीच पांचवे विकेट के लिए 65 रनों की साझेदारी हुई। जिसके बाद क्रुणाल पांड्या मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर अं‍कित राजपूत को कैच देकर आउट हुए। अर्धशतक बनाकर खेल रहे पोलार्ड 50(23) को रविचंद्रन अश्विन ने चलता किया। एरोन फिंच ने उनका कैच पकड़ा। मुंबई ने 160 के स्‍कोर पर 18वें ओवर में सातवें विकेट के रूप में बेन कटिंग 4(7)को खोया। हार्दिक पांड्या 9(12) इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। एंड्यू टाई ने उन्‍हें अश्विन के हाथों कैच करा चलता किया। गेंदबाजी में एंड्रयू टाई ने पंजाब के लिए चार विकेट निकाले जबकि रविचंद्रन अश्विन को दो और अंकित राजपूत, मार्कस स्‍टोइनिस को एक-एक विकेट मिला।

टॉस रिपोर्ट: किंग्‍स इलेवन पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है। मुंबई ने जेपी ड्यूमिनी की जगह कैरोन पोलार्ड को प्‍लेइंग इलेवन में जगह दी है। वहीं, पंजाब की टीम में मयंक अग्रवाल और करुण नायर की जगह युवराज सिंह और मनोज तिवारी को प्‍लेइंग इलेवन में शामिल किया है। बता दें कि इस सीजन में युवराज सिंह और कैरोन पोलार्ड का बल्‍ला पूरी तरह से शांत रहा है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/suresh-raina-says-mahendra-singh-dhoni-should-also-play-after-2019-world-cup-712767″][/link-to-post]

मुंबई इंडियंस (प्‍लेइंग इलेवन): सूर्यकुमार यादव, इविन लुईस, रोहित शर्मा (कप्‍तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्य, क्रुणाल पांड्य, कैरोन पोलार्ड, बेन कटिंग, मिशेल मैकक्लेनाघन, मयंक मार्कडेय, जसप्रीत बुमराह।

किंग्स इलेवन पंजाब (इलेइंग इलेवन): लोकेश राहुल (विकेटकीपर), क्रिस गेल, एरॉन फिंच, युवराज सिंह, मनोज तिवारी, मार्कस स्टोइनिस, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन (कप्‍तान), एंड्रयू टाई, मोहित शर्मा, अंकित राजपूत।

Editor's Pick