• Home
  • News
  • IPL 2018: Kolkata Knight Riders have strong team for next 5-7 years, says Robin Uthappa

उप कप्तान रॉबिन उथप्पा ने कहा, अगले 5-7 सालों के लिए तैयार है कोलकाता नाइटराइडर्स

पहले सीजन से कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेल रहे हैं उथप्पा।

Edited By : Indo-Asian News Service |May 06, 2018, 05:29 PM IST

Published On May 06, 2018, 05:29 PM IST

Last UpdatedMay 06, 2018, 05:29 PM IST

रॉबिन उथप्पा © AFP

कोलकाता नाइटराइडर्स के उपकप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा का मानना है कि उनकी टीम के अब अगले पांच-सात वर्षों के लिए एक मजबूत टीम बन चुकी है। उथप्पा ने इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच से पहले पर टीम की आधिकारिक वेबसाइट पर कहा, “मुझे लगता है कि हमारे पास एक ऐसी टीम है जो अगले पांच-सात वर्षों में आसानी से टीम को मजबूती प्रदान कर सकती है।”

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-was-nervous-on-his-first-day-in-team-indias-dressing-room-709180″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उथप्पा 2008 से ही कोलकाता टीम से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएल पहले साल से लेकर अब तक काफी शक्तिशाली बन चुका है। वो 2007 में टी20 विश्वकप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य भी रह चुके हैं। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कहा, “मुझे लगता है कि ये सही दिशा में जा रहा है। यदि आप इसे देखें तो ये एक ऐसा खेल बन रहा है जो अधिक गतिशील बन गया है। उस समय से अब तक क्रिकेट में काफी बदलाव आया है। मेरा मानना है कि हमें ये देखना होगा कि अगले पांच या दस साल कैसे होंगे जो ये तय करेंगे कि उसके बाद क्या होगा।”

उथप्पा लीग के 11वें सीजन में विकेटकीपिंग नहीं कर रहे हैं क्योंकि विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी खुद कप्तान दिनेश कार्तिक संभाल रहे हैं। उथप्पा ने कहा, “मैं इसे पसंद करता हूं। ये काफी मजेदार है। इससे आप खुद को खेल में अधिक पाते हैं। आप दौड़ते हैं। आप जितना हो सके गेंदबाज की मदद करते हैं।” उप कप्तान ने पिछले नौ मैचों में अब तक एक भी अर्धशतक नहीं बनाया है। उन्होंने कहा कि वो इसका जवाब बल्ले से देना चाहते हैं।

Editor's Pick