IPL 2018: कार्तिक ने छक्‍का लगाकर दर्ज की जीत, प्‍लेऑफ के लिए मजबूत की दावेदारी

राजस्‍थान की टीम 142 पर ऑल आउट हो गई। कोलकाता ने 12 गेंद बाकी रहते ही मैच जीत लिया।

Edited By : Sandeep Gupta |May 15, 2018, 07:51 PM IST

Published On May 15, 2018, 07:51 PM IST

Last UpdatedMay 15, 2018, 07:51 PM IST

Dinesh Karthik and Ajinkya Rahane © IANS

ईडन गार्डन में खेले गए आईपीएल 2018 के 49वें मुकाबले में मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्‍थान रॉयल्‍स पर छह विकेट से अहम जीत दर्ज की। इसके साथ ही 13 मैचों में सात जीत के साथ कोलकाता ने अब 14 प्‍वाइंट प्राप्‍त कर लिए हैं। उसने तीसरे नंबर पर अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है। वहीं, राजस्‍थान के लिए आगे की राह अब काफी मुश्किल होने वाली है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-jos-buttler-misses-virender-sehwag-record-of-6-consecutive-half-centuries-712520″][/link-to-post]

आज के मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम 142 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में कप्‍तान दिनेश कार्तिक की नाबाद 41(31) और क्रिस लिन की 45(21) रनों की पारी की मदद से कोलकाता ने 12 गेंद पहले ही जीत लिया। कार्तिक ने छक्‍का लगाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। 24 रन देकर राजस्‍थान के चार विकेट निकालने के लिए कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच दिया गया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राजस्‍थान ने पहला ओवर कृष्‍णप्‍पा गौथम को दिया, जिसमें सुनील नरेन ने दो छक्‍के और दो चौका लगाकर 21 रन बटोरे। हालांकि अगले ही ओवर में बेन स्‍टोक्‍स ने उन्‍हें चलता किया। शॉर्ट लगाने के चक्‍कर में वो कृष्‍णप्‍पा गौथम को आसान कैच थमा बैठे। तीसरे नंबर पर खेलने आए रॉबिन उथप्‍पा 4(6) चाथे ओवर में बेन स्‍टोक्‍स की गेंद पर राहुल त्रिपाठी को कैच थमा चलते बने।

नितीश राणा ने टीम के लिए कुछ अच्‍छे शॉर्ट लगाए। हालांकि 69 के स्‍कोर पर नौवें ओवर में वो एलबीडब्‍ल्‍यू आउट हो गए। फील्‍ड अंपायर ने उन्‍हें आउट नहीं दिया, जिसके बाद अजिंक्‍य रहाणे ने डीआरएस की मदद ली। जिसमें उन्‍हें आउट पाया गया। जिसके बाद कप्‍तान दिनेश कार्तिक 41*(31) ने सलामी बल्‍लेबाज क्रिस लिन के साथ मिलकर 48 रन की पार्टनरशिप की। दोनों मैच को काफी करीब ले आए। 16वें ओवर में क्रिस लिन शॉर्ट लगाने के चक्‍कर में बेन स्‍टोक्‍स के ओवर में अनुरीत सिंह को कैच दे बैठे।दिनेश कार्तिक और आंद्रे रसल 11*(5) ने मिलकर टीम को जीत तक पहुंचाया।

 राजस्‍थान की बल्‍लेबाजी

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/jos-buttler-recalled-in-england-squad-for-first-test-against-pakistan-712498″][/link-to-post]

राजस्‍थान की शुरुआत बेहद अच्‍छी रही। जोस बटलर 39(22) और राहुल त्रिपाठी 27(15) ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े। पांचवे ओवर में राहुल आंद्रे रसल की गेंद पर दिनेश कार्तिक को आसान कैच देकर चलते बने। कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे 11(12) इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। टीम के 76 के स्‍कोर पर कुलदीप यादव ने उनकी गिल्लियां बिखेर दी। जिसके बाद 85 के स्‍कोर पर सलामी बल्‍लेबाज जोस बटलर रिवर्स शॉर्ट खेलने के चक्‍कर में कुलदीप यादव की गेंद पर आसान कैच देकर चलते बने।

चौथे नंबर पर खेलने आए संजू सैमसन 10 गेंदों पर महज 12 रन बनाकर सुनील नरेन का शिकार बने। टीम के 95 के स्‍कोर पर नरेन ने उन्‍हें एलबीडब्‍ल्‍यू आउट किया। कुल स्‍कोर में एक रन जोड़ने के बाद स्‍टूअर्ट बिन्‍नी 1(4) कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हुए। दिनेश कार्तिक ने उन्‍हें स्‍टंप आउट किया। जिसके बाद 103 के स्‍कोर पर कृष्‍णप्‍पा गौथम 3(5) और 107 के स्‍कोर पर बेन स्‍टोक्‍स 11(13) के रूप में राजस्‍थान ने अपना सातवों विकेट गंवाया।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/gary-kirsten-will-help-bangladesh-cricket-board-in-search-of-new-coach-712394″][/link-to-post]

बने स्‍टोक्‍स का खराब फार्म इस मैच में भी जारी रहा। उन्‍हें कुलदीप यादव ने अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर चलता किया। ईश सोढ़ी 1(6) को आठवें विकेट के रूप में प्रसिद्ध कृष्‍णा ने आउट किया। विकेट के पीछे दिनेश कार्तिक ने उनका कैच पकड़ा। 135 के स्‍कोर पर जोफ्रा आर्चर 6(5) आंद्रे रसल का शिकार बने। जिसके बाद 142 के स्‍कोर पर जयदेव उनादकट 26(18) की गिल्लियां बिखेर कर कोलकाता ने राजस्‍थान को ऑलआउट किया।

टॉस रिपोर्ट: कोलकाता ने टॉस जीतकर राजस्‍थान रॉयल्‍स को पहले बल्‍लेबाजी करने का मौका दिया है। कोलकाता की टीम में पीयूष चावला की जगह शिवम मावी को जगह दी गई है। वहीं, राजस्‍थान की टीम ने इस मैच के लिए ईश सोढ़ी, अनिरुद्ध सिंह, राहुल त्रिपाठी को प्‍लेइंग इलेवन में जगह दी है।

अंकतालिका में मौजूदा समय में कोलकाता तीसरे और राजस्‍थान चौथे नंबर पर है।। दोनों ही टीमों के बराबर अंक हैं। ऐसे में इस मैच का परिणाम प्‍लेऑफ में जगह बनाने के लिए दोनों ही टीमों के लिए निर्णायक साबित होगा।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/exhibition-ipl-match-for-women-cricketers-will-be-played-on-22-may-712455″][/link-to-post]

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्‍लेइंग इलेवन): क्रिस लिन, सुनील नरेन, रॉबिन उथप्पा, आंद्रे रसल, दिनेश कार्तिक (कप्‍तान, विकेटकीपर), नीतीश राणा, शुभमन गिल, जावेवन सरल्स, प्रसिद्ध कृष्ण, शिवम मावी, कुलदीप यादव।

राजस्थान रॉयल्स (प्‍लेइंग इलेवन): जोस बटलर (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्‍तान), संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, राहुल त्रिपाठी, स्टुअर्ट बिन्नी, जोफ्रा आर्चर, कृष्णप्पा गोथम, जयदेव उनादकट, ईश सोढ़ी, अनुरीत सिंह।

Editor's Pick