- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2018: Krishnappa Gowtham will never forget this match, says Sanju Samson
IPL 2018: इस मैच में को जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे कृष्णप्पा गौथम: संजू सैमसन
गौथम ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में 33 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी।
Published On Apr 23, 2018, 04:02 PM IST
Last UpdatedApr 23, 2018, 04:02 PM IST
कृष्णप्पा गौथम © AFP
इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स को मिली जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन ने कहा कि कृष्णप्पा गौथम और टीम के खिलाड़ियों के लिए ये ऐसा अनुभव है जिसे वो कभी नहीं भूल पाएंगे। मुंबई के खिलाफ सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान को तीन विकेट से जीत दिलाने में सैमसन और गौथम ने अहम भूमिका निभाई। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रोहित शर्मा की टीम ने 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 167 रन बनाए। इस पारी में राजस्थान के गेंदबाज और आईपीएल में डेब्यू करने वाले जॉफ्रा आर्चर ने तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ipl-2018-watch-shikhar-dhawan-updates-fans-about-his-injury-704757″][/link-to-post]
मुंबई के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान को बेन स्टोक्स (40) और सैमसन (52) ने लगभग लक्ष्य के करीब पहुंचा दिया था लेकिन 125 के स्कोर तक दोनों आउट हो गए और राजस्थान के लिए जीत मुश्किल हो गई। गौथम ने 11 गेंदो पर 33 रन की शानदार पारी खेल टीम को घर में हार से बचाया।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सैमसन ने गौथम की तारीफ करते हुए कहा, “मुझे लगा कि गौथम ने मैन ऑफ द मैच वाली पारी खेली। अंत में आते हुए, जो हालात बने थे उसे देखकर हमें लगा था कि कोई बल्लेबाज इस मैच को इसी तरह पूरा करे और गौथम ने ये काम बखूबी किया। उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। उनके और हमारे लिए ये कभी नहीं भूल पाने वाला अनुभव है।।