चाइनामैन गेंदबाज ने किया खुलासा, बटलर को आउट करने के लिए बनाया था ये गेम प्‍लान

राजस्‍थान के खिलाफ चार विकेट निकाल कुलदीप यादव रहे थे मैन ऑफ द मैच

Edited By : Sandeep Gupta |May 16, 2018, 08:29 PM IST

Published On May 16, 2018, 08:29 PM IST

Last UpdatedMay 16, 2018, 08:29 PM IST

Kuldeep Yadav (File Photo) © IANS

इंडियन प्रीमियर लीग के 49वां मुकाबला राजस्‍थान रॉयल्‍स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बेहद अहम था। कोलकाता ने इस मैच में छह विकेट से आसान जीत दर्ज की। राजस्‍थान ने 142 रन बनाए, जिसे कोलकाता ने 18 ओवरों में ही बना दिया। इस मैच के बाद कोलकाता ने तीसरे नंबर पर अपनी जगह और पक्‍की कर ली है, जबकि राजस्‍थान की मुश्किलें अब बढ़ गई हैं। हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के प्‍लेऑफ में जगह बनाने के बाद बाकी दो स्‍थानों के लिए फैसला आने वाले मैच के बाद ही हो पाएगा।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/aiden-blizzard-announces-retirement-from-all-forms-of-cricket-712792″][/link-to-post]

कुलदीप ने किया चार अहम बल्‍लेबाजों को आउट

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोलकाता की जीत के हीरो चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव रहे, जिन्‍होंने राजस्‍थान के चार अहम बल्‍लेबाजों को डगआउट का रास्‍ता दिखाकर टीम को ऑलआउट कर दिया। राजस्‍थान के जोस बटलर और राहुल त्रिपाठी ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े। कुलदीप यादव ने तीसरे नंबर पर खेलने आए कप्‍तान अजिंक्‍य रहाणे को पहले आठवे ओवर में बोल्‍ड कर दिया दिया। जिसके बाद अपने अगले ही ओवर में यादव ने लगातार छठे आईपीएल शतक की ओर बढ़ रहे जोस बटलर 39(22) को आउट कर चलता किया। इस मैच में कुलदीप ने स्‍टुअर्ट बिन्‍नी और बेन स्‍टोक्‍स का विकेट भी निकाला।

बटलर के खिलाफ कुलदीप का गेम प्‍लान

मैच खत्‍म होने के बाद कुलदीप ने बटलर के खिलाफ अपने गेम प्‍लान का खुलासा किया। उन्‍होंने कहा, ” बटलर की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए मैं गेंदबाज होने के नाते दबाव में था, लेकिन मैने उनके लिए एक आक्रमक रणनीति बनाई थी। मुझे पता था कि वो ज्‍यादा देर क्रीज पर टिक गए तो हमारे लिए काफी खतरनाक हो सकते थे। वो अकेले ही मैच को बदल कर रख देते।”

यादव ने कहा, “मुझे पता था कि बटलर की बल्‍लेबाजी में रिवर्स स्‍वीप एक बड़ा हिस्‍सा है। इसके लिए मैने पहले से ही तैयारी की थी। हमने एक खिलाड़ी स्लिप और दूसरा खिलाड़ी शार्ट थर्ड मैन पर लगाया। मैने पहले उन्‍हें समान्‍य गेंद फेंकी, लेकिन अचानक ही एक गेंद तेज गति से डाल दी।” कुलदीप यादव ने बताया,” बटलर इस गेंद पर रिवर्स स्‍वीप खेलने गए, लेकिन तेजी से गेंद आने के कारण वो चौंक गए। गेंद उनके दस्‍ताने पर लगते हुए सीधे शार्ट थर्ड मैन के खिलाड़ी के हाथ में चली गई।”

Editor's Pick