- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2018: Lakshmipathy Balaji appointes Chennai Super Kings bowling coach
चेन्नई सुपर किंग्स ने लक्ष्मीपति बालाजी को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया
स्टीफन फ्लेमिंग टीम मुख्य कोच और माइकल हस्सी बल्लेबाजी कोच होंगे।
Published On Jan 19, 2018, 06:10 PM IST
Last UpdatedJan 19, 2018, 06:10 PM IST
लक्ष्मीपैथी बालाजी-सुरेश रैना © Getty Images (File Photo)
चेन्नई। भारत के पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मीपति बालाजी अगले आईपीएल सीजन के लिये चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कोच होंगे। चेन्नई टीम ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना और रविंद्र जडेजा को रीटेन पॉलिसी के जरिए टीम में बरकरार रखा है। सीएसके के सीईओ के एस विश्वनाथन ने चेन्नई में हुए प्रचार कार्यक्रम के दौरान इसकी घोषणा की। स्टीफन फ्लेमिंग टीम के कोच होंगे जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी बल्लेबाजी कोच और बालाजी गेंदबाजी कोच होंगे।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ms-dhoni-cant-think-of-playing-for-any-other-ipl-franchises-than-csk-679274″][/link-to-post]
सीएसके ने ट्रेनर ग्रेगरी किंग और फिजियो टामी सिमसेक को भी बरकरार रखा गया है। फ्लेमिंग टीम के निलंबित होने के समय भी कोच थे। वह 2016 और 2017 सत्र में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के कोच रहे, धोनी भी दो सीजन तक इसी टीम के साथ खेले थे। हसी भी 2008 से 2013 तक चेन्नई के साथ थे। इस मौके पर मौजूद धोनी ने कहा कि कोर ग्रुप फिर जुटाना पहला कार्य है। उन्होंने स्वीकार किया कि 27 और 28 जनवरी को नीलामी में खिलाड़ियों को चुनना आसान नहीं होगा।
धोनी, रैना और जडेजा को रीटेन करने के बाद सीएसके की नजर नीलामी में रविचंद्रन अश्विन को खरीदने पर रहेगी। साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ड्वेन ब्रावो, ब्रैंडन मैक्कुलम और एरन फिंच को भी टीम में वापस लाने की पूरी कोशिश करना चाहेगी।