विस्‍फोटक पारी के बाद सैम बिलिंग्‍स ने कहा, महेंद्र सिंह धोनी सभी खिलाड़ियों को खुलकर खेलने का देते हैं मौका

आईपीएल 2018 में सीएसके ने अबतक दो मैच खेले हैं। दोनों ही मैच में वो विजेता बनकर सामने आया है।

Edited By : Cricket Country Staff |Apr 11, 2018, 06:21 PM IST

Published On Apr 11, 2018, 06:21 PM IST

Last UpdatedApr 11, 2018, 06:21 PM IST

सैम बिलिंग्‍स © AFP

आईपीएल 2018 में सीएसके ने अबतक दो मैच खेले हैं और दोनों ही मुकाबलाें में उसने चौंका देने वाला प्रदर्शन किया। चेन्‍नई पहले मैच में ड्वेन ब्रावो के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई की टीम को उसके घर में हराने में कामयाब रही तो दूसरे मैच में धोनी की सेना ने पहाड़ जैसे 203 रन के लक्ष्‍य को अपने होम ग्राउंड पर बना डाला। इस मैच में सीएसके के सैम बिलिंग्‍स और शेन वाट्सन मैच के हीरो रहे।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/virat-kohli-gifts-his-bat-to-nitish-rana-for-taking-his-wicket-700292″][/link-to-post]

शेन वाट्सन 42(19) ने टीम के लिए बेहतरीन शुरुआत करते हुए मैच के पहले छह ओवरों में अंबाती रायडू के साथ मिलकर 75 रन ठोक डाले। आगे का मोर्चा सैम बिलिंग्‍स 56(19) ने संभाला। मैन ऑफ द मैच रहे सैम बिलिंग्‍स ने कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपनी कैमेस्‍ट्री के बारे में बातचीत करते हुए कहा, ” धोनी लाजवाब कप्‍तान हैं। वो अपने साथी खिलाड़ियों को खुल कर खेलने का मौका देता हैं। स्‍टीफन फ्लेमिंग और धोनी का इस तरह खेलने के लिए मौका देने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया। बिलिंग्‍स ने अपनी लाजवाब पारी के श्रेय चेन्‍नई में मैच देखने आए क्रिकेट फैन्‍स को दिया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बिलिंग्‍स ने कहा, “इतने लोगों को यहां देखकर मैं काफी खुश हूं। इससे पता चलता है कि लोगों के लिए यहां क्रिकेट का क्‍या मतलब है। चेन्‍नई की विकेट बल्‍लेबाजी के लिहाज से अच्‍छी है। ये विकेट स्पिनर्स के लिए भी अच्‍छी मानी जाती है। रवींद्र जड़ेजा ने यहां अच्‍छा प्रदर्शन किया है।”

Editor's Pick