उम्र केवल नंबर खिलाड़ी का फिट होना जरूरी : धोनी

महेंद्र सिंह धोनी की कप्‍तानी में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स तीसरी बार आईपीएल चैंपियन बनी।

Edited By : Press Trust of India |May 28, 2018, 12:28 AM IST

Published On May 28, 2018, 12:28 AM IST

Last UpdatedMay 28, 2018, 12:28 AM IST

MS-Dhoni © AFP

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम में कई उम्रदराज खिलाड़ी थे लेकिन इसके बावजूद वह आईपीएल-11 की चैंपियन बनने में सफल रही। उसके कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी रविवार रात खिताब जीतने के बाद कहा कि उम्र नहीं बल्कि फिटनेस मायने रखती है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-ms-dhoni-equals-rohit-sharmas-record-winning-ipl-trophy-as-captain-716360″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चेन्नई ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर तीसरी बार आईपीएल खिताब जीता। सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर छह विकेट पर 178 रन बनाए। चेन्नई शेन वाटसन के नाबाद 117 की मदद से दो विकेट पर 181 रन बनाकर चैंपियन बना।

धोनी से मैच के बाद टीम में अधिक उम्र के खिलाड़ियों की मौजूदगी के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उम्र केवल नंबर है लेकिन खिलाड़ी का पूरी तरह फिट होना जरूरी है। धोनी ने कहा, ‘हम उम्र के बारे में बात करते हैं लेकिन फिटनेस अधिक महत्वपूर्ण है। रायुडु 33 साल के हैं लेकिन यह वास्तव में मायने नहीं रखती। अगर आप किसी भी कप्तान से पूछोगे तो वे ऐसा खिलाड़ी चाहते हैं जो चपल हो।’

उन्होंने कहा, ‘हम अपनी कमजोरियों से वाकिफ थे। अगर वाटसन डाइव लगाने की कोशिश करते तो वह चोटिल हो सकते थे इसलिए हमने उनसे ऐसा नहीं करने के लिए कहा था। उम्र केवल नंबर है लेकिन आपको पूरी तरह फिट होना चाहिए।’

धोनी ने कहा,‘जब आप फाइनल में पहुंचते हो तो हर कोई अपनी भूमिका जानता है। जब आप क्षेत्ररक्षण करते हो तो आपको अपनी रणनीति के अनुसार सामंजस्य बिठाना पड़ता है। हमारे बल्लेबाज अपनी शैली से परिचित हैं। अगर किसी को यह मुश्किल लगती तो अगले बल्लेबाज के लिये भी आसान नहीं होता।’

उन्होंने कहा,‘हमें पता था कि उनकी टीम में भुवनेश्वर कुमार और राशिद खान दो अच्छे गेंदबाज हैं जो हम पर दबाव बना सकते हैं। इसलिए मैं मानता हूं कि हमारी बल्लेबाजी बहुत अच्छी रही। लेकिन हमें विश्वास था कि बीच के ओवरों में हम अच्छे रन जुटा सकते हैं।’

Editor's Pick