• Home
  • News
  • IPL 2018: Mumbai Indians bowling coach Shane Bond heaps praise on Mayank Markande

आईपीएल 2018: शेन बांड ने मंयक मारकंडे के लगातार अच्छे प्रदर्शन की तारीफ की

मारकंडे ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में चार विकेट हॉल लिया था।

Edited By : Gunjan Tripathi |Apr 13, 2018, 05:59 PM IST

Published On Apr 13, 2018, 05:59 PM IST

Last UpdatedApr 13, 2018, 05:59 PM IST

मयंक मारकंडे © AFP

पहली बार आईपीएल का हिस्सा बने पंजाब के मयंक मारकंडे ने अपने पहले ही मैच में हर किसी को प्रभावित किया था। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में महेंद्र सिंह धोनी का विकेट लेकर चर्चा में आए मंयक ने कल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में शानदार चार विकेट हॉल लिया। हालांकि मुंबई इंडियंस दोनों ही मैच करीबी मार्जिन से हार गई लेकिन मयंक का प्रदर्शन टीम के लिए सकारात्मक रहा। टीम के गेंदबाजी कोच शेन बांड ने भी इस युवा खिलाड़ी की निरंतरता की तारीफ की है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ipl-2018-royal-challengers-bangalore-vs-kings-xi-punjab-match-8-preview-and-likely-xis-700685″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांड ने कहा, “नेट और अभ्यास सेशन की फॉर्म ही वो मैच में दिखा रहा है। हमने उसकी गेंद की लेंथ को लेकर काफी बात की, वो जानता है कि उसे पढ़ना मुश्किल है इसलिए वो केवल गेंद करता है और बाकी बल्लेबाज के फैसले पर छोड़ देता है। हम जानते थे कि वो मुश्किल गेंदबाज होने वाला है। वो हर अच्छे खिलाड़ी को चकमा दे रहा है। वो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और यही उसकी असली ताकत है। निरंतरता ही इस खेल में असली ताकत है और इसे हमेशा कम आंका जाता है। अगर आप एक ही जगह पर लगातार गेंद करा सकते हैं, आपके पास वैरिएशन है तो आपको विकेट ले सकते हो। वो हमारे लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है और हम इस शुरुआत से खुश हैं।”

सनजाइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में 148 के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस बुरी तरह पिछड़ रही थी। मयंक के शानदार स्पेल की बदौलत ही टीम जीत के इतनी करीब पहुंच सकी। लगातार दो मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस कल दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ तीसरा मैच खेलने उतरेगी।

Editor's Pick