• Home
  • News
  • IPL 2018: Mumbai Indians gave unique punishment to its latecomers players

VIDEO: प्रैक्टिस में देर से आने पर खिलाड़ियों को मुंबई इंडियंस ने दी ऐसी सजा; फैन्‍स भी बोल उठे वाह क्‍या बात है

मुंबई की टीम ने अबतक सात मैच खेले है, केवल दो मैचों में ही उसे जीत मिली है।

Edited By : Sandeep Gupta |May 01, 2018, 12:26 AM IST

Published On May 01, 2018, 12:26 AM IST

Last UpdatedMay 01, 2018, 12:26 AM IST

30वें मैच तक पहुंचने के बाद आईपीएल 2018 का आधा समय पूरा हो चुका है। 30 मैचों के बाद सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्‍नई की टीम अंकतालिका में टॉप पर है, जबकि मुंबई इंडियंस और दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स की टीम आखिरी पायेदान पर बनी हुई है। मुंबई के लिए से सीजन खास नहीं रहा है। अबतक खेले सात मैचों में उसे केवल दो मैचों में ही जीत मिली है। हालांकि पिछले मैच में बैंगलोर को हराने के बाद टीम जीत के सिलसिले को बनाए रखना चाहेगी।

मुंबई की टीम लगातार हार से ही नहीं एक और चीज से भी काफी परेशान है और वो है टीम के खिलाड़ियों का प्रैक्टिस सेशन के लिए लेट आना। प्रैक्टिस सेशन में लेट आने वाले खिलाड़ियों को लाइन पर लाने के लिए मुंबई टीम मैनेजमेंट ने अब नया तरीका खोज लिया है। लेट आने वाले सभी खिलाड़ियों को सजा से बख्‍शा नहीं जा रहा है। इन्‍हें ऐसी सजा दी जा रही है जिससे देखकर मुंबई इंडियंस के फैन्‍स हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे। दरअसल, लेट आने वाले खिलाड़ियों को अपने स्‍लीप वियर यानी रात में पहने जाने वाले कपड़ों के साथ ही ट्रैवल करने की सजा दी गई है। ये खिलाड़ी नॉर्मल कपड़े पहनकर पब्लिक प्‍लेस या फ्लाइट पकड़ने नहीं जा सकते हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक इंस्‍टाग्राम पर खिलाड़ियों को सजा दिए जाने वाला वीडियो शेयर किया। वीडियो में युवा खिलाड़ी राहुल चाहर, अनुकूल रॉय और इशान किशन को एक जैसी नाइटवीयर ड्रेस में ट्रैवल करते देखा गया। सभी खिलाड़ी टीम की बस से उतरकर एयरपोर्ट में प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन प्रैक्टिस सेशन में लेट आने वाले खिलाडि़यों को नाइट ड्रेस में ही जाने का निर्देश दिया गया।

 

मुंबई के खिलाड़ी प्रदीप सागवान ने भी अपने इंस्‍टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया। जिसमें उनके साथ अनुकूल रॉय और राहुल चाहर नजर आ रहे हैं। एक फोटो इशान किशान ने प्रैक्टिस में लेट आने वाले अपने साथियों के साथ शेयर किया, जिसमें उन्‍होंने लिखा, “स्‍वैग से किया गया हमारा स्‍वागत। मैं आगे से कोशिश करूंगा की प्रैक्टिस सेशन में लेट न हूं।”

Editor's Pick