IPL 2018 : आज करो या मरो मुकाबले में पंजाब से भिड़ेगी मुंबई

आज के मुकाबले मे मिली जीत मुंबई इंडियंस को अंतिम-4 में जाने के रास्ते पर बनाए रखेगी तो हार टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

Edited By : Indo-Asian News Service |May 16, 2018, 10:57 AM IST

Published On May 16, 2018, 10:57 AM IST

Last UpdatedMay 16, 2018, 10:57 AM IST

Mumbai Indians © IANS

मुंबई इंडियंस आज इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें एडिशन में अपने घर वानखेड़े स्टेडियम में किंग्स इलेवन पंजाब से भिड़ेगी। दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद अहम है क्योंकि जीत उन्हें अंतिम-4 में जाने के रास्ते पर बनाए रखेगी तो हार टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा सकती है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/kuldeep-yadav-stars-as-kolkata-knight-riders-beat-rajasthan-royals-by-6-wickets-712619″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पिछले मैच में पंजाब की टीम बेंगलोर के सामने सिर्फ 88 रनों पर ही ढेर हो गई थी। इस मैच में न क्रिस गेल का बल्ला चला था न ही लोकेश राहुल अपनी फॉर्म के मुताबिक प्रदर्शन कर पाए थे।

गेल और राहुल पर टिकी पंजाब की बल्लेबाजी

पंजाब की बल्लेबाजी का जिम्मा गेल और राहुल के कंधों पर ही है। टीम को जीत दिलाने के लिए इन दोनों में से किसी एक का चलना बेहद जरूरी है। मिडिल आर्डर में करुण नायर, मार्कस स्टोइनिस और एरॉन फिंच भी नियमित रन नहीं बना पा रहे हैं। गेंदबाजी में कप्तान और मुजीब उर रहमान को बड़ी जिम्मेदारी निभानी होगी। वहीं मोहित शर्मा, एंड्रयू टाई पर तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी होगी।

मिडिल आर्डर मुंबई इंडियंस की परेशानी

मुंबई की बात की जाए तो उसकी परेशानी मिडिल आर्डर रहा है क्योंकि सूर्यकुमार यादव और इविन लुइस की सलामी जोड़ी ने उसे कभी निराश नहीं किया है। पिछले कुछ मैचों में मध्यक्रम की जिम्मेदारी कप्तान रोहित शर्मा ने अपने कंधों पर ले रखी है। एक बार फिर रोहित के जिम्मे ही मध्य क्रम की जिम्मेदारी होगी। टीम के लिए केरन पोलार्ड, क्रूणाल पांड्या और उनके भाई हार्दिक का बल्ला चलना भी बेहद जरूरी है।

गेंदबाजी का भार जसप्रीत बुमराह और मिशेल मैक्लेघन ने अपने कंधों पर ले रखा है और अपनी जिम्मेदारी को भी बखूबी निभाया है। स्पिन विभाग में मयंक मारकंडे बड़ा रोल निभा सकते हैं।

टीमें (संभावित) :

मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, इविन लुइस, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, क्रूणाल पांड्या, केरन पोलार्ड, मयंक मारकंडे, मिशेल मैक्लेघन, मुस्ताफिजुर रहमान, जसप्रीत बुमराह, अकिला धनंजय, बेन कटिंग, जेपी ड्यूमिनी, राहुल चहर, शरद लांबा, एडम मिलने, सिद्धेश लाड, मोहम्मद निधीश, मोहसीन खान, अनुकूल रॉय, प्रदीप सांगवान, तजिंदर सिंह, आदित्य तारे और सौरभ तिवारी।

किंग्स इलेवन पंजाब : रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), अक्षर पटेल, युवराज सिंह, करुण नायर, लोकेश राहुल, क्रिस गेल, डेविड मिलर, एरॉन फिंच, मार्कस स्टोइनिस, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मनोज तिवारी, मोहित शर्मा, मुजीब उर रहमान, बरिंदर शरण, एंड्रयू टाई, अक्षदीप नाथ, प्रदीप साहू, मयंक डागर, मंजूर दार।

Editor's Pick