• Home
  • News
  • IPL 2018: Need to balance thoughts and try to separate batting from captaincy, says KKR skipper Dinesh Karthik

बल्लेबाजी और कप्तानी को अलग रखने की कोशिश कर रहा हूं: दिनेश कार्तिक

कार्तिक की कप्तानी में केकेआर ने दिल्ली डेयरडेविल्स को घरेलू मैच में 71 रनों से हराया है।

Edited By : Gunjan Tripathi |Apr 17, 2018, 06:34 AM IST

Published On Apr 17, 2018, 06:34 AM IST

Last UpdatedApr 17, 2018, 06:34 AM IST

दिनेश कार्तिक © AFP

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के बाद परेशान कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक को दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच में 71 रनों से मिली बड़ी जीत से राहत मिली है। दो बार आईपीएल खिताब जीत चुकी केकेआर टीम की कप्तानी को लेकर कार्तिक पर काफी दबाव था। साथ ही इस मैच में उनके सामने कोलकाता के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर थे लेकिन कार्तिक ने समझदारी के साथ कप्तानी की और दिल्ली टीम को बड़े अंतर से हराया।

मैच के बाद कार्तिक ने बताया कि उन्होंने दिल्ली के खिलाफ जो योजना बनाई थी वो पूरी तरह सफल रही। कार्तिक ने कहा, “हमने कुछ योजना बनाई थी। नितीश राणा ने शानदार कैच (श्रेयस अय्यर) लिया। जीत आपको खुश करती है। भाग्य से ये ऐसा दिन था, जहां हमने जो भी किया वो सफल रहा। बतौर कप्तान काफी अच्छा लग रहा है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-delhi-daredevils-win-the-toss-opt-to-field-first-vs-kolkata-knight-riders-702370″][/link-to-post]

201 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली की टीम को कोलकाता के स्पिन गेंदबाजों ने 129 के स्कोर पर समेट दिया। गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कप्तान ने कहा, “आईपीएल में रिस्ट स्पिनरों को एक वजह से खिलाया जाता है। हमारे पास तीन दिग्गज स्पिनर हैं। वो आगे आ रहे हैं, ये देखकर अच्छा लग रहा है।” केकेआर की तरफ से कुलदीप यादव और सुनील नारायण ने 3-3 विकेट लिए थे।”

अपनी कप्तानी के बारे में संजय मांजरेकर से बात करते हुए कार्तिक ने कहा, “ये आपको मुझे बताना चाहिए। ये अच्छा जा रहा है। आप सोने से पहले बहुत कुछ सोचते हैं, फिर कुछ नए विचारों के साथ जागते हो, मैं इसका आदी होता जा रहा हूं। मुझे इन विचारों में संतुलन बिठाना होगा और अपनी कप्तानी को बल्लेबाजी से अलग रखना होगा।”

Editor's Pick