IPL 2018: शेन वाट्सन के सैकड़े के सामने राजस्‍थान रॉयल्‍स हुआ ढेर, चेन्‍नई ने 64 रनों से जीता मैच

राजस्‍थान रॉयल्‍स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया है निर्णय

Edited By : Sandeep Gupta |Apr 20, 2018, 07:52 PM IST

Published On Apr 20, 2018, 07:52 PM IST

Last UpdatedApr 20, 2018, 07:52 PM IST

चेन्‍नई सुपर किंग्‍स बनाम राजस्‍थान रॉयल्‍स। (फाइल फोटो) © AFP

आईपीएल 2018 के 17वें मुकाबले में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने राजस्‍थान रॉयल्‍स को 64 रनों से हराकर इस सीजन की अपनी तीसरी जीत दर्ज की। मैच के हीरो ऑस्‍ट्रेलिया के शेन वाट्सन रहे जिन्‍होंने इस मैच में आईपीएल का अपना तीसरा शतक बनाया। 57 गेंदों पर 106 रनों की पारी खेलने और गेंदबाजी में राजस्‍थान का एक विकेट निकालने के लिए शेन वाट्सन को मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।चेन्‍नई की टीम ने 20 ओवरों में 204/5 रन बनाए। जवाब में राजस्‍थान की टीम 19वें ओवर में ही 140 के स्‍कोर पर ऑल आउट हो गई।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/watch-dinesh-karthik-quickness-behind-the-wicket-lead-to-ajinkya-rahanes-run-out-during-kkr-rr-tie-703513″][/link-to-post]

राजस्‍थान की बल्‍लेबाजी

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

205 रनों के विशाल लक्ष्‍य का पीछा करने के दबाव राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम पर साफ दिखा। राजस्‍थान की टीम के विकेट लगातार गिरते गए। कप्‍तान अजिंक्‍या रहाणे 16(11) और हेनरिक क्लासेन 7(7) ने पहले विकेट के लिए महज 20 रन ही जोड़े। दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर पहले क्‍लासेन शार्दुल ठाकुर की गेंद पर बोल्‍ड हुए, जिसके बाद खेलने आए संजू सेमसन 2(3) दीपक चाहर की गेंद पर करन शर्मा के हाथों कैच आउट हो गए। पांचवें ओवर में अजिंक्‍या रहाणे भी दीपक चहर की गेंद पर बोल्‍ड होकर पवेलियन लौट गए। जॉस बटलर 22(17) 11वें ओवर में ड्वेन ब्रावो ने चलता किया। इमरान ताहिर ने उनका कैच पकड़ा।

चौ‍थे नंबर पर बेन स्‍टोक्‍स ने एक तरफ से छोर संभाले रखा। उन्‍होंने एक छक्‍के और तीन चौकों की मदद से पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते गए। टीम के 96 के स्‍कोर पर पांचवे विकेट के रूप में राहुल त्रिपाठी को ब्रावो ने सैम बिलिंग्‍स के हाथों कैच आउट करवा पवेलियन भेज दिया। 111 के स्‍कोर पर बेन स्‍टोक्‍स भी छठे विकेट के रूप में सैम बिलिंग्‍स को कैच थमा आउट हुए। इमरान ताहिर ने उनका विकेट लिया। 15वें ओवर में कृष्णप्पा गौथम 1(2) को शेन वाट्सन ने आउट किया। महेंद्र सिंह धोनी ने विकेट के पीछे उनका कैच लपका।

अगले ही ओवर में स्‍टुअर्ट बिन्‍नी 10(8) शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हुए। ठाकुर ने अपनी ही गेंद पर बेहतरीन कैच पकड़कर बिन्‍नी को चलता किया। 19वें ओवर में जब राजस्‍थान का स्‍कोर 140/9 था तो जयदेव उनादकट 16(10) भी चलते बने। उनका विकेट करन शर्मा को मिला। शर्मा ने उन्‍हें बोल्‍ड कर दिया। आखिरी बल्‍लेबाज बेन लाफलिन बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर धोनी को आसान कैच देकर आउट हो गए। करन शर्मा को उनका विकेट मिला। चेन्‍नई के चार गेंदबाजों को दो-दो विकेट मिले। दीपक चहर, शार्दुल ठाकुर, ड्वेन ब्रावो और करन शर्मा ने राजस्‍थान के दो-दो विकेट निकाले। इसके अलावा इस मैच में शतक लगाने वाले शेन वाट्सन और इमरान ताहिर को एक-एक विकेट मिला।

चेन्‍नई की बल्‍लेबाजी

शेन वाट्सन 106(57) हमेशा की तरह इस मैच में भी सलामी बल्‍लेबाज के तौर पर खेलने के लिए उतरे। अंबाती रायडू 12(18) के साथ मिलकर वाट्सन ने टीम के लिए 50 रन जोड़े। रायडू बेन लाफलिन की गेंद पर जोस बटलर के हाथों कैच आउट हुए। इंजरी के बाद लौटे सुरेश रैन इस मैच में तीसरे नंबर पर खेलने आए। रैना ने नौ चौकों की मदद से 29 गेंद पर 46 रन की पारी खेली। उन्‍हें श्रेयस गोपाल ने आउट किया।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/watch-chris-gayle-wishes-daughter-blush-happy-birthday-703583″][/link-to-post]

कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी 5(3) इस मैच में कुछ खास नहीं कर सके। श्रेयस गोपाल की गेंद पर बड़ा शार्ट लगाने के चक्‍कर में वो कैच आउट हो गए। पांचवे नंबर पर खेलने आए सैम बिलिंग्‍स 3(7) को भी श्रेयस गोपाल ने ही बेन स्‍टोक्‍स के हाथों कैच आउट करा पवेलियन का रास्‍ता दिखाया। एक छोर पर विकेट गिरती रही लेकिन शेन वाट्सन बिना रुके लगातार टीम के लिए रन बनाते रहे। आखिरी ओवर की पांचवी गेंद पर वाट्सन बेन लाफलिन की गेंद पर जोस बटलर के हाथों कैच आउट हुए, लेकिन तब तक वो अपना काम कर चुके थे।

राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए श्रेयस गोपाल ने अपने चार ओवरों में तीन विकेट निकाले। वो टीम के लिए काफी किफायती गेंदबाज साबित हुए। महज पांच रन प्रति ओवर  की इकनॉमी रेट से गोपाल ने चार ओवरों में 20 रन दिए। बेन लाफलिन ने अपने चार ओवरों में दो विकेट निकाले। हालांकि उन्‍हें चेन्‍नई के बल्‍लेबाजों से काफी मार पड़ी। करीब 10 की औसत से उन्‍होंने चार ओवरों में 38 रन दिए। स्टुअर्ट बिन्नी को कप्‍तान ने दो ओवर डालने का मौका दिया, जिसमें उन्‍होंने 16.50 की इकनॉमी से 33 रन लुटा दिए। उन्‍हें कोई विकेट नहीं मिला।

टॉस रिपोर्ट

इससे पहले राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। राजस्‍थान की टीम में दो बदलाव किए गए। डार्सी शॉर्ट की जगह हेनरिक क्लासेन की प्‍लेइंग इलेवन में जगह दी गई है, जबकि स्टुअर्ट बिन्नी को धवल कुलकर्णी की जगह टीम में खिलाया जा रहा है। इसी तरह चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की टीम चाेट से जूझ रहे सुरेश रैना की वापसी हुई है। हरभजन सिंह की जगह करन शर्मा को टीम में खिलाया गया है।

पिछले सीजन में संजू सेमसन पुणे की इस पिच पर शतक जड़ चुके हैं। ऐसे में राजस्‍थान को उनसे काफी उम्‍मीद होगी। राजस्‍थान रॉयल ने इस सीजन में अबतक चार मैच खेले हैं जिसमें से उसे दो मुकाबलों में जीते मिली है। चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने अपने तीन में से दो मुकाबले जीते हैं। दिसंबर के बाद से पुणे में कोई मैच नहीं हुआ है। पीठ दर्द के कारण महेंद्र सिंह धोनी के इस मैच में खेलने पर संशय बना हुआ था। धोनी ने टॉस के लिए मैदान पर आते ही फैन्‍स में खुशी की लहर दौड़ गई। कावेरी नदी विवाद के कारण अब चेन्‍नई सुपर किंग्‍स के होम ग्राउंड के रूप में सभी मैच पुणे में खेले जाएंगे।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/preity-zinta-fan-came-with-love-message-during-ipl-match-2018-703575″][/link-to-post]

राजस्थान रॉयल्स (प्‍लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्‍तान), राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर), हेनरिक क्लेसन, स्टुअर्ट बिन्नी, कृष्णप्पा गोथम, श्रेयस गोपाल, जयदेव उनादकट, बेन लॉफलिन।

चेन्नई सुपर किंग्स (इलेवन इलेवन): शेन वाट्सन, अंबाती रायुडू, सुरेश रैना, सैम बिलिंग्स, एमएस धोनी (विकेटकीपर, कप्‍तान), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, दीपक चहर, करन शर्मा, शार्दुल ठाकुर, इमरान ताहिर।

पिच रिपोर्ट: इस पिच पर टी-20 क्रिकेट में 163 रन एवरेज स्‍कोर है। पुणे का विकेट काफी हरा है। यहां फास्‍ट गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। एक्‍सपर्ट्स का कहना है कि स्पिनर को शायद इस पिच पर उतनी सफलता न मिले।

Editor's Pick