तूफानी शुरुआत के बाद फिसड्डी सबित हुए रॉयल्स के धुरंधर बल्लेबाज
पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़ने के बाद 142 पर ऑल आउट हुई राजस्थान की पूरी टीम।
Published On May 15, 2018, 11:17 PM IST
Last UpdatedMay 15, 2018, 11:17 PM IST
© IANS
आईपीएल 2018 के 49वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम को अच्छी शुरुआत मिली। कोलकाता के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए जोस बटलर और राहुल त्रिपाठी ने पहले विकेट के लिए 63 रन जोड़े। जिसके बाद त्रिपाठी आद्रे रसल के ओवर में आउट है। यहां तक राजस्थान के लिए कुछ खास दिक्कत की बात नहीं थी। बाकी के 73 रन बनाने के दौरान राजस्थान की पूरी टीम ऑल आउट हो गई। मैच का तीसरा ओवर दिनेश कार्तिक ने शिवम मावी को दिया, जिसमें जोस बटलर ने हर गेंद पर चौका या छक्का जड़ा। जिसकी मदद से इस ओवर में 28 रन आए। हालांकि इतनी अच्छी शुरुआत के बावजूद राजस्थान की पूरी टीम 142 पर ऑल आउट हो गई।
पावरप्ले में 60 बनाने के बाद दूसरा सबसे छोटा टोटल
राजस्थान की टीम ने पावर प्ले में 68/1 रन बनाए। इसके साथ ही राजस्थान ने आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले में 60 रन से उपर स्कोर बनाने के बाद दूसरा सबसे छोटा स्कोर बनाया। इससे पहले साल 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स पावर प्ले में 60 या इससे ज्यादा रन बनाकर 131 रन बनाने का शर्मनाक रिकॉर्ड बना चुकी है। राजस्थान इस मामले में अब दूसरी टीम बन गई है। तीसरे नंबर पर दिल्ली की टीम है, जिसने साल 2010 में मुंबई के खिलाफ 144 रन बनाए थे।
पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़ने के बाद छोटे स्कोर पर ऑल आउट होने वाली दूसरी टीम
राजस्थान की टीम ने इस मैच में पहले विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी करने के बाद सबसे कम स्कोर पर ऑल आउट होने वाली दूसरी टीम बन गई है। इस शर्मनाक रिकॉर्ड के मामले में किंग्स इलेवन पंजाब पहले स्थान पर है। इसी सीजन में हैदराबाद के खिलाफ पंजाब की टीम 119 रन पर ऑल आउट हो गई थी। पहले विकेट के लिए 50 रन से ज्यादा की साझेदारी होने के बाद बाकी पूरी टीम कुछ खास नहीं कर पाई थी।