अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीता; आरसीबी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करेगी राजस्थान रॉयल्स

इंडियन प्रीमियर लीग का 53वां मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

Edited By : Gunjan Tripathi |May 19, 2018, 03:36 PM IST

Published On May 19, 2018, 03:36 PM IST

Last UpdatedMay 19, 2018, 03:36 PM IST

Royal Challengers Bangalore © AFP

इंडियन प्रीमियर लीग के 53वें मैच में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स टीमें आमने-सामने हैं। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। आज का मैच जीतने वाली टीम 2 प्वाइंट लेकर प्लेऑफ की तरफ एक और कदम बढ़ाएगी। जबकि हारने वाली टीम का सफर यहीं खत्म हो जाएगा।

आरसीबी टीम के कप्तान कोहली बिना किसी बदलाव के पुरानी प्लेइंग इलेवन के साथ खेल रहे हैं। जबकि राजस्थान टीम में तीन खिलाड़ियों बेन लाफलिंग, हैनरिक क्लासें और श्रेयस गोपाल को मौका मिला है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन: विराट कोहली (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), मोईन अली, एबी डिविलियर्स, मनदीप सिंह, सरफराज खान, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, टिम साउदी, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: राहुल त्रिपाठी, हैनरिस क्लासें, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस गोपाल, बेन लाफलिंग, कृष्णप्पा गौतम, जयदेव उनादकट, ईश सोढी, जोफ्रा ऑर्चर, अनुरीत सिंह।

Editor's Pick