कोलकाता ने राजस्‍थान को 25 रन से हरा आईपीएल से किया बाहर

कोलकाता की ओर से कप्‍तान दिनेश कार्तिक ने 52 रन की पारी खेली।

Edited By : Kamlesh Rai |May 23, 2018, 06:40 PM IST

Published On May 23, 2018, 06:40 PM IST

Last UpdatedMay 23, 2018, 06:40 PM IST

Kolkata Knight riders © IANS (FILE PHOTO)

अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)-11 के एलिमिनेटर में राजस्‍थान रॉयल्‍स को 25 रन से हरा दिया। 170 रन के लक्ष्‍य का पीछा करते हुए राजस्‍थान की टीम 4 विकेट पर 144 रन ही बना सकी। कोलकाता की टीम अब दूसरे क्‍वालिफायर में 25 मई को सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/virat-kohli-accepts-rajyavardhan-singh-rathores-fitness-challenge-715228″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राजस्‍थान की ओर से युवा बल्‍लेबाज संजू सैमसन ने सबसे अधिक 50 जबकि कप्‍तान अंजिक्‍य रहाणे ने 46 रन का योगदान दिया। 170 रन के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी राजस्‍थान रॉयल्‍स को रहाणे और राहुल त्रिपाठी ने ठोस शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 47 रन जोड़े। राहुल को 20 रन के निजी योग पर पीयूष चावला ने अपनी ही गेंद पर कैच किया।

रहाणे और संजू सैमसन ने दूसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़कर कुल स्‍कोर को 100 रन के पार पहुंचाया। रहाणे को चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने अपनी ही गेंद पर कैच किया। बेहतरीन लय में दिख रहे संजू को चावला ने अपना दूसरा शिकार बनाया। संजू ने 38 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्‍का लगाया। स्‍टुअर्ट बिन्‍नी को प्रसिद्ध कृष्णा ने खाता भी नहीं खोलने दिया।

विकेटकीपर हेनरिक क्‍लासेन 18 और कृष्णप्पा गौतम 9 रन पर नाबाद लौटे। कोलकाता की ओर से पीयूष चावला ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव के खाते में 1-1 विकेट गया।

इससे पहले कोलकाता नाइटराइडर्स ने कप्‍तान दिनेश कार्तिक (52 रन ) और आंद्रे रसेल (नाबाद 49 रन) की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट पर 169 रन बनाए थे।

राजस्‍थान ने टॉस जीतकर कोलकाता को पहले बल्‍लेबाजी का न्‍येाता दिया था । कोलकाता की शुरुआत अच्‍छी नहीं रही और 24 रन के कुल योग पर उसके 3 विकेट गिर चुके थे। इसमें ओपनर सुनील नरेन (4 रन), रॉबिन उथप्‍पा (3 रन) और नीतीश राणा (3 रन) के विकेट शामिल थे।

क्रिस लिन 18 रन बनाकर आउट हुए जबकि शुभमन गिल को 28 रन के निजी योग पर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर विकेटकीपर हेनरिक क्‍लासेन ने लपका। कप्‍तान दिनेश कार्तिक ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 38 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्‍के लगाए। राजस्‍थान की ओर से आर्चर, गौतम और लॉघलिन ने 2-2 विकेट लिए जबकि श्रेयस गोपाल के खाते में एक विकेट गया।

Editor's Pick