add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

भारत में हैं राशिद खान लेकिन दिल में बसा है अफगानिस्तान, दिया सबूत !

हाल में अफगानिस्तान में एक मैच के दौरान धमाकों में कई लोगों की जान चली गई थी।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - May 26, 2018 8:27 PM IST

आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज राशिद खान ने आइपीएल के दूसरे क्वालिफायर में मिली जीत के दौरान ‘मैन आफ द मैच पुरस्कार’को हाल में अफगानिस्तान में क्रिकेट मैच के दौरान हुए धमाकों के पीड़ितों को समर्पित किया है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-afghanistan-president-ashraf-ghani-tweets-not-giving-away-rashid-khan-715997″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अफगानिस्तान में उनके घरेलू शहर में एक मैच के दौरान धमाकों में कई लोगों की जान चली गई थी। राशिद ने शुक्रवार रात मैच के बाद पुरस्कार समारोह में कहा,‘मैं इस पुरस्कार को उन लोगों को समर्पित करना चाहता हूं जिन्होंने मेरे शहर में हुए क्रिकेट मैच के दौरान अपनी जान गंवा दी।’

इस लेग स्पिनर ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को कोलकाता नाइटराइडर्स पर 14 रन की जीत हासिल करने में मदद की जिससे टीम इंडियन प्रीमियर लीग के 11 वें चरण के फाइनल में पहुंच गई , जहां उनकी भिड़ंत चेन्नई सुपरकिंग्स से होगी।

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उनकी काफी प्रशंसा की और उन्हें ‘दुनिया का बेस्‍ट टी-20 स्पिनर’ भी करार दिया जबकि अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी ने उन्हें ‘नायक’करार दिया। भारतीय क्रिकेट प्रशंसक उनके प्रदर्शन से इतने प्रभावित थे कि उन्होंने सोशल मीडिया पर इस तरह की चर्चा भी की कि क्या राशिद को भारतीय नागरिकता देकर भारत के लिए खेलने की अनुमति दी जा सकती है।