आईपीएल 2018: महेंद्र सिंह धोनी से क्रिकेट की बारीकियां सीखना चाहते हैं सैम बिलिंग्स

इंग्लैंड के बल्लेबाज आईपीएल के 11वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेल रहे हैं।

Edited By : Gunjan Tripathi |Feb 16, 2018, 10:33 PM IST

Published On Feb 16, 2018, 10:33 PM IST

Last UpdatedFeb 16, 2018, 10:33 PM IST

सैम बिलिंग्स © BCCI

इंग्लैंड के सीमित ओवर के स्पेशलिस्ट बल्लेबाज सैम बिलिंग्स इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स में खेलने के मौके को महेंद्र सिंह धोनी से खेल की बारीकियां सीखने के अवसर की तरह देख रहे हैं। 26 साल के खिलाड़ी ने सीएसके की आधिकारिक वेबसाइट को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘मैं इतनी शानदार टीम में खेलने और टीम के अनुभवी खिलाड़ियों से काफी कुछ सीखने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। मैं धोनी के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं जिनका मैं बतौर खिलाड़ी हमेशा से प्रशंसक रहा हूं क्योंकि हम दोनों ही विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। इसलिए मैं उनसे सीखने का इंतजार कर रहा हूं।’’

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/india-vs-south-africa-virat-kohlis-100th-odi-catch-kuldeep-chahals-unique-feat-and-other-stats-from-centurion-tie-686664″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दरअसल बिलिंग्स इंग्लैंड टीम में बतौर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज खेलते हैं जबकि विकेटकीपर की भूमिका जॉस बटलर निभाते हैं। हालांकि बतौर फील्डर बिलिंग्स का प्रदर्शन शानदार रहा है। सीएसके लिए खेलने पर होने वाले दबाव के बारे में बात करते हुए बिलिंग्स ने कहा कि जब भी खिलाड़ी क्रीज पर उतरता है तो दबाव तो रहता ही है लेकिन इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर वो काफी उत्साहित हैं। बिलिंग्स ने कहा, “इस शानदार टीम का हिस्सा बनना और विश्व के बेहतरीन खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना ज्यादा उत्साहित करने वाला है। इसी वजह से तो हम खेलते हैं, एक शानदार टीम का हिस्सा बनने के लिए और विश्व स्तर का क्रिकेट खेलने के लिए इसलिए मैं इसे अपनी प्रतिभा दिखाने के बड़े अवसर की तरह देख रहा हूं।”

चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन का कहना है कि बिलिंग्स सीएसके टीम में बड़ा बदलाव लाएंगे क्योंकि वो इस तरह के खिलाड़ी हैं जो किसी भी नंबर पर आराम से बल्लेबाजी कर सकते हैं। आईपीएल का 11वां सीजन 7 अप्रैल से शुरू हो रहा है, पहला मैच सीएसके और मुंबई इंडियंस के बीच वानखेड़े में खेला जाएगा।

Editor's Pick