- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2018: Shivam Mavi, Avesh Khan rebuked for “sending off” batsmen with expletives
IPL 2018: बल्लेबाजों को अपशब्द कहने पर शिवम मावी, आवेश खान को पड़ी फटकार
दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में दोनों गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को आउट करने के बाद अपशब्द कहे थे।
Published On Apr 28, 2018, 01:33 PM IST
Last UpdatedApr 28, 2018, 01:33 PM IST
एरन फिंच के विकेट का जश्न मनाते आवेश खान © AFP
कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मैच के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन करने पर शिवम मावी और आवेश खान को कड़ी फटकार पड़ी है। इन युवा भारतीय गेंदबाजों ने विकेट लेने के बाद बल्लेबाजों को अपशब्द कहे थे। आईपीएल समिति ने इस हरकत को हल्के में ना लेते हुए दोनों खिलाड़ियों को दोषी माना है।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ipl-2018-shivam-mavi-avesh-khan-abused-batsman-during-delhi-daredevil-kolkata-knight-riders-tie-706435″][/link-to-post]
आईपीएल समिति के जारी किए आधिकारिक बयान के मुताबिक, “मावी और खान दोनों ही आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.1.17 के अंतर्गत लेवल एक के दोषी है और खिलाड़ियों के साथ दोनों टीमों में आरोप को स्वीकार किया है।” फिलहाल दोनों खिलाड़ियों पर किसी तरह का बैन या जुर्माना नहीं लगाया है लेकिन इस तरह की घटना दोहराए जाने पर कड़ी सजा दी जा सकती है।
गौरतलब है कि इस मैच के ठीक एक दिन पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने कोलकाता में हुई बैठक के दौरान मैदान पर बढ़ती स्लेजिंग के मुद्दे पर चर्चा की थी। हाल में हुई घटनाओं के बाद आईसीसी प्रमुख डेविड रिचर्डसन ने गेंद से छेड़छाड़ और स्लेजिंग दोनों ही मामलों को गंभीरता से लेने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, “गेंद से छेड़छाड़, स्लेजिंग और मैदान पर अपशब्द इस्तेमाल करने पर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। हम सजा पर जोर दे रहे हैं, जुर्माने से इसका हल नहीं निकलेगा।” आईपीएल समिति भी मैदान पर खिलाड़ियों के व्यवहार पर नजर बनाए हुए है।