कोलकाता नाइट राइडर्स के पीयूष चावला ने कहा, खास खिलाड़ी हैं शुबमन गिल

गिल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में नाबाद अर्धशतक बनाया था।

Edited By : Indo-Asian News Service |May 04, 2018, 02:11 PM IST

Published On May 04, 2018, 02:11 PM IST

Last UpdatedMay 04, 2018, 02:11 PM IST

पीयूष चावला ©IANS

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिन गेंदबाज पीयूष चावला का मानना है कि शुभमन गिल एक खास खिलाड़ी हैं। इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें सीजन में गुरुवार को गिल की नाबाद 57 रनों की पारी के दम पर कोलकाता ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पीयूष ने कहा, “इन मैचों की शुरुआत से पहले हमारे शिविर के दौरान मैंने कहा था कि गिल एक खास प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। आज उन्होंने इसे साबित कर दिया।”

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-there-is-no-need-to-change-team-after-one-bad-match-says-csk-coach-stephen-fleming-708504″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

चोटिल नितीश राणा की जगह गिल को इस मैच के लिए बल्लेबाजी क्रम में चौथे नंबर पर रखा गया था। वो सातवें नंबर की तुलना में इस स्थान पर बल्लेबाजी करने में अधिक सहज नजर आए। चेन्नई ने कोलकाता के सामने 178 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे दिनेश कार्तिक की टीम ने चार विकेट खोकर 17.4 ओवर में हासिल कर लिया।

पीयूष ने कहा कि टी20 एक ऐसा फॉर्मेट में जिसमें किसी भी टीम के खिलाफ मुकाबला आसान नहीं होता। अगर मुंबई इंडियंस की ओर नजर डाली जाए, तो उन्होंने ये बात आईपीएल में साबित की है। वो वर्तमान में अभी अंक तालिका में सबसे नीचे हैं, लेकिन उनकी जैसी टीम भी काफी खतरनाक हो सकती है। ऐसे में कोलकाता को शीर्ष पर पहुंचने के लिए अच्छा क्रिकेट खेलना होगा।

Editor's Pick