महेंद्र सिंह धोनी का कैच छोड़ने के बाद शर्मिंदा थे शुबमन गिल
शुबमन गिल ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में महेंद्र सिंह धोनी का कैच छोड़ा था।
Published On May 04, 2018, 01:13 PM IST
Last UpdatedMay 04, 2018, 01:13 PM IST
शुबमन गिल © AFP
चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच गुरुवार को खेले गए मैच में युवा भारतीय बल्लेबाज शुबमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की थी। गिल ने नाबाद 57 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई लेकिन इससे पहले फील्डिंग करते हुए उनसे ऐसी गलती हुई जो टीम पर काफी भारी पड़ सकती थी। सीएसके की बल्लेबाजी के दौरान 18वें ओवर में गिल ने कुलदीप यादव की गेंद पर विपक्षी टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कैच छोड़ा था। उस समय धोनी 29 रन पर खेल रहे थे, कैच छूटने के बाद धोनी ने नाबाद 43 रनों की पारी खेली और सीएसके को 177 के स्कोर तक पहुंचाया।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ipl-2018-kings-xi-punjab-vs-mumbai-indians-match-34-peview-and-likely-11s-708438″][/link-to-post]
मैच जीतने के बाद गिल ने माना कि धोनी का कैच छोड़ने के बाद वो काफी शर्मिंदा थे और किसी भी तरह टीम को जिताना चाहते थे। कप्तान दिनेश कार्तिक से बातचीत के दौरान गिल ने कहा, “मैने धोनी भाई का कैच छोड़ा था, तो मुझे लगा कि मैच खत्म करके की आना होगा। अगर मैच हार गए गलती से तो गाज गिर जाएगी।”
Butter fingers Gill drops MSD https://t.co/mgDBYAaHOh
— Sports Freak (@SPOVDO) May 3, 2018
कार्तिक ने जब गिल से पूछा की कैच छोड़ने के बाद किसी ने उनसे कुछ कहा था तो गिल ने जवाब दिया, ” किसी ने कुछ नहीं कहा लेकिन मुझे खुद ही अपने ऊपर शर्म आ रही थी। मुझे लगा कि अगली गेंद पर धोनी आउट हो जाएंगे लेकिन अगली गेंद पर उन्होंने स्वीप मारा और गेंद मेरी ही तरफ आ रही थी, मैने सोचा कि इसे तो रोकना ही होगा।”