क्रिस गेल की पारी पर लगा रहे थे सट्टा, पुलिस ने धर दबोचा
किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइजर्स हदराबाद के बीच मैच के दौरान सट्टे लगाने वाले छह लोगों को आध्र प्रदेश पुलिस ने किया गिरफ्तार
Published On Apr 20, 2018, 07:23 PM IST
Last UpdatedApr 20, 2018, 07:23 PM IST
क्रिस गेल © IANS
आईपीएल दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग है। मैदान पर चौके छक्के लगने वाले खिलाड़ियों पर फेंचाइजी खूब पैसे लुटाती हैं। आईपीएल मैचों को लेकर लोगों में क्रेज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस सीजन के पहले मुकाबले में ही टीवी व्यूआरशिप के सारे पुराने रिकॉर्ड टूट गए। रात के आठ बजते ही लोग अपने टीवी सेट से चिपक कर बैठ जाते हैं। छुट्टी के दिन शनिवार, रविवार को दो मैचों का क्रिकेट फैन्स खूब लुत्फ उठाते हैं।
आईपीएल मैचों के दौरान स्ट्टेबाजी भी इस वक्त अपने चरम पर है। आए दिन विभिन्न राज्यों की पुलिस सट्टेबाजों को पकड़ रही। ताजा मामले में आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक गिरोह का भांडाफोड़ करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इस गिरफ्तारी के बारे में बताया कि कल रात एक मकान में छापा मार कर 1.30 लाख रुपये नकद , दो मोबाइल फोन , एक सेट-टाप बाक्स और एक टेलीविजन सेट जब्त किया गया। उन्होंने कहा कि आठ अन्य लोग वहां से फरार होने में कामयाब रहे जिनकी तलाश जारी है।
इससे पहले 15 अप्रैल को मथुरा में पुलिस ने सट्टेबाजी में 14 लोगों को गिरफ्तार किया था। वहीं, संभल में भी 18 अप्रैल को पुलिस ने सट्टेबाजी में चार लोगों को गिरफ्तार किया।
(पीटीआई इनपुट के साथ)