आईपीएल 2018: सुनील नारायण ने लगाया विकेटों का शतक, इस खिलाड़ी को बनाया अपना 100वां शिकार
नारायण आईपीएल में 100 विकेट लेने वाले 11वें गेंदबाज हैं।
Published On Apr 16, 2018, 11:12 PM IST
Last UpdatedApr 16, 2018, 11:12 PM IST
सुनील नारायण © AFP
कोलकाता नाइट राइडर्स के सबसे सफल स्पिन गेंदबाज सुनील नारायण ने इंडियन प्रीमियर लीग में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए हैं। नारायण ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मैच में क्रिस मॉरिस का विकेट लेकर 100 का आंकड़ा हासिल किया। जहां हर आईपीएल सीजन में खिलाड़ी टीम बदलते हैं, वहीं नारायण ने सभी 10 सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए ही खेले हैं। नारायण ने कोलकाता के लिए खेले 86 मैचों में कुल 100 विकेट हासिल किए हैं। आईपीएल में उनका इकॉनामी रेट 6.29 की है।
नारायण आईपीएल में 100 विकेट लेने वाले 11वें गेंदबाज हैं। उनसे पहले लसिथ मलिंगा, अमित मिश्रा, पीयुष चावला, हरभजन सिंह, ड्वेन ब्रावो, भुवनेश्वर कुमार, आशीष नेहरा, विनय कुमार, रविचंद्रन अश्विन, जहीर खान ये कीर्तिमान हासिल कर चुके हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम 201 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही है। इस मैच में कप्तान दिनेश कार्तिक ने मैच का 12वां ओवर सुनील नारायण को दिया। सुनील ने ओवर की तीसरी गेंद पर क्रिस मॉरिस को बोल्ड कर दिया। मारिस महज तीन गेंद खेलने के बाद दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
टॉस जीतकर दिल्ली की टीम ने ईडन गार्डन में मेजबान कोलकाता नाइट राइडर्स को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। कोलकाता ने आंध्रे रसल, नितीश राणा की शानदार पारियों की मदद से 20 ओवरों में बोर्ड पर 200 रन बना दिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही।