• Home
  • News
  • IPL 2018: Sunil Narine, Dinesh Karthik takes Kolkata Knight Riders to highest total of season

सुनील नारायण के धमाकेदार अर्धशतक की बदौलत कोलकाता नाइटराइडर्स ने बनाया सीजन का सबसे बड़ा स्कोर

किंग्स इलेवन पंजाब को जीत के लिए 246 रनों की जरूरत है।

Edited By : Gunjan Tripathi |May 12, 2018, 05:45 PM IST

Published On May 12, 2018, 05:45 PM IST

Last UpdatedMay 12, 2018, 05:45 PM IST

सुनील नारायण ने आईपीएल का तीसरा अर्धशतक बनाया © AFP

ऑलराउंडर सुनील नारायण के तीसरे आईपीएल अर्धशतक की मदद से कोलकाता नाइटराइडर्स ने किंग्स इलवेन पंजाब के खिलाफ 246 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। इसी के साथ केकेआर ने 11वें सीजन का सबसे बड़ा स्कोर 245/6 भी दर्ज किया है। टॉस हारने के बाद केकेआर की पारी की शुरुआत करने उतरे नारायण ने 36 गेंदो पर 75 रनों की शानदार पारी खेली। इंडियन प्रीमियर लीग में ये नारायण का सर्वाधिक स्कोर है। 208 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए नारायण ने 9 चौके और 4 छक्के लगाए। पंजाब की तरफ से एंड्रयू टाई ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-sunil-narine-dinesh-karthik-takes-kolkata-knight-riders-to-highest-total-of-season-711458″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

नारायण ने क्रिस लिन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 53 रन जोड़े। छठें ओवर में टाई ने लिन को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया। जिसके बाद तीसरे नंबर पर रॉबिन उथप्पा और नारायण के बीच 75 रनों की साझेदारी बनी। नारायण ने 26 गेंदो पर अपना तीसरा आईपीएल अर्धशतक पूरा किया। 12वें ओवर में पंजाब टीम को बड़ी सफलता मिली, टाई ने ओवर की तीसरी गेंद पर नारायण को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच आउट कराया। नारायण के आउट होने के बाद उसी ओवर की पांचवीं गेंद पर उथप्पा भी कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए।

एक ही ओवर में दो बड़े विकेट खोने के बाद आंद्रे रसेल और कप्तान दिनेश कार्तिक ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने चौथे विकेट के लिए 76 रनों की साझेदारी बनाई और केकेआर को 200 का आंकड़ा पार कराया। 17वें ओवर में रसेल टाई के ओवर में बड़ा शॉट लगाने के कोशिश में केएल राहुल को कैच दे बैठे। रसेल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए नितीश राणा भी अगले ओवर में मोहित शर्मा की गेंद पर उन्हीं की तरह हवाई शॉट खेलकर आउट हुए। 19वें ओवर में कार्तिक ने सीजन का अपना पहला अर्धशतक पूरा किया।

कार्तिक ने कोलकाता को 11वें आईपीएल सीजन के सबसे बड़े स्कोर तक पहुंचाया, हालांकि कप्तान नाबाद पवेलियन नहीं लौट सके। आखिरी ओवर में बरिंदर सरन की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में कार्तिक सब फील्डर डेविड मिलर को कैच थमा बैठे। 20वें ओवर में शुबमन गिल ने दो चौके लगाए और जेवन सरल्स ने शानदार छक्के के साथ पारी को खत्म किया।

Editor's Pick