• Home
  • News
  • IPL 2018: Sunrisers Hyderabad will find it difficult to adjust to Eden Gardens strip, says Kuldeep Yadav

'ईडन गार्डन्स पर खेलना सनराइजर्स हैदराबाद के लिए मुश्किल'

कोलकाता नाइटराइडर्स को सनराइजर्स के खिलाफ दूसरा क्वालिफायर कल ईडन गार्डन्स पर खेलना है।

Edited By : Gunjan Tripathi |May 24, 2018, 12:43 PM IST

Published On May 24, 2018, 12:43 PM IST

Last UpdatedMay 24, 2018, 12:43 PM IST

Kuldeep Yadav © IANS

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में 25 रन से शानदार जीत हासिल कर इंडियन प्रीमियर लीग के दूसरे क्वालिफायर में पहुंची कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना अब सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। केकआर के घरेलू मैदान पर होने वाले इस मैच से पहले टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने बयान दिया है कि सनराइजर्स टीम के लिए ईडन गार्डन्स की विकेट पर खुद को ढालना आसान नहीं होगा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जीत के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुलदीप ने कहा, “हमारे लिए, यहां खेलना बेहद आसान है। ये हमारा घरेलू मैदान है। हम यहां की स्थितियों से वाकिफ हैं। जाहिर है कि उनके लिए मुंबई से आसान और यहां खेलना मुश्किल होगा। यहां का विकेट मुंबई से बिल्कुल अलग है।”

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-now-kkr-will-face-deadly-bowling-attack-of-srh-to-reach-final-715301″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अपने आखिरी तीन लीग मैच लगातार हारने के बाद सनराइजर्स टीम को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ पहले क्वालिफायर में भी हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि कुलदीप का कहना है कि उनकी टीम सनराइजर्स की खराब फॉर्म के बारे में नहीं सोच रही है। उन्होंने कहा, “हां, हम चार में चार मैच जीते हैं लेकिन हम ये नहीं सोच रहे कि सनराइजर्स पिछले चार मैच लगातार हारे हैं। हम अगले मैच के बारे में सोच रहे हैं, जीतना जरूरी है।”

कुलदीप ने राजस्थान के खिलाफ मैच में 4 ओवर में 18 रन देकर कप्तान अजिंक्य रहाणे का अहम विकेट लिया। इस बारे में बात करते हुए कुलदीप ने कहा, “विकेट लेना बेहद जरूरी है और अजू भाई (अजिंक्य रहाणे) अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। मैने कुछ अलग गेंदबाजी नहीं की थी, केवल सही एरिया में एक रॉन्ग वन गेंद डाली थी।”

राजस्थान के खिलाफ मैच में केकेआर के सबसे सफल स्पिन गेंदबाज सुनील नारायण को एक भी विकेट नहीं मिला। इस बारे में कुलदीप ने कहा, “कई बार ऐसा होता है कि आपका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज खराब समय से गुजरता है। मुझे और पीयूष चावला को उसके लिए आगे आना था और हमने अच्छी गेंदबाजी की।” टी20 जैसे दबाव भरे फॉर्मेट में गेंदबाजी को लेकर कुलदीप ने कहा, “मैं केवल अपनी ताकत और बेसिक्स पर ध्यान लगाता हूं, ज्यादा नए प्रयोग नहीं करता। टी20 ऐसा फॉर्मेट है जहां अगर आप ज्यादा कोशिश करेंगे तो रन जाएंगे।”

Editor's Pick