IPL 2018: हैदराबाद को फाइनल तक पहुंचने के लिए मिलेंगे दो मौके

22 मई को पहला क्‍वालिफायर मैच खेलेगा सनराइजर्स हैदराबाद।

Edited By : Sandeep Gupta |May 16, 2018, 05:14 PM IST

Published On May 16, 2018, 05:14 PM IST

Last UpdatedMay 16, 2018, 05:14 PM IST

Shikhar Dhawan, Kane Williamson © AFP

आईपीएल 2018 में 49 मैच हो चुके हैं, जिसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की टीम प्‍लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी है। 12 मैचों में नौ जीत के साथ हैदराबाद की टीम पहले नंबर पर है जबकि चेन्‍नई 12 मैचों में आठ जीत के साथ दूसरे स्‍थान पर मौजूद है। प्‍लेऑफ की बाकी दो स्‍थान के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्‍थान रॉयल्‍स, किंग्‍स इलेवन पंजाब के बीच कड़ी टक्‍कर है। मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी अभी प्‍लेऑफ की जंग से बाहर नहीं हुई है। हालांकि उनका अगले दौर में पहुंचना अब काफी मुश्किल नजर आ रहा है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-shane-warnes-presence-motivated-kuldeep-to-give-his-career-best-ipl-performance-712673″][/link-to-post]

दूसरे स्‍थान से नीचे नहीं जा सकता हैदराबाद

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हैदराबाद के पास मौजूदा समय में नौ जीत के साथ 18 प्‍वाइंट हैं। अगर हैदराबाद अपने अगले दो मैच हार भी जाए और चेन्‍नई अपने दोनों मैच जीत भी जाए तो भी वो दूसरे स्‍थान से नीचे नहीं जा सकता है। चेन्‍नई के अभी दो मैच बाकी हैं। फिलहाल आठ जीत के साथ उसके पास 16 प्‍वाइंट हैं। चेन्‍नई अगले दो मैच के प्रदर्शन के आधार पर प्‍लेऑफ की पहले और चौथे नंबर की टीम बन सकती है। कोलकाता 13 मैच खेलकर सात जीत के साथ तीसरे स्‍थान पर है। वो बड़े अंतर से अपना आखिरी मैच जीतकर चेन्‍नई सुपर किंग्‍स की जगह दूसरे स्‍थान पर पहुंच सकता है, लेकिन ऐसी स्थिति में चेन्‍नई को अपने दोनों मैच हारने होंगे।

हैदराबाद फाइनल से पहले खेलेगी दो मुकाबले

प्‍लेऑफ में पहुंचने वाली टॉप दो टीमों को फाइनल तक पहुंचने के लिए दो मौके मिलते हैं। हैदराबाद दूसरे स्‍थान से नीचे नहीं जा सकती है। ऐसे में हैदराबाद का 22 मई को होने वाला पहला क्‍वालिफायर मैच खेलना तय है। हैदराबाद अगर ये मैच हार भी जाता है तो प्‍लेऑफ की अंतिम दो टीमों के बीच होने वाले एलिमिनेटर मैच की विजेता टीम के साथ हैदराबाद को दूसरा क्‍वालिफायर खेलने का मौका मिलेगा। दूसरे क्‍वालिफायर में जीत दर्ज कर भी हैदराबाद फाइनल में जगह बना सकता है।

Editor's Pick