आईपीएल 2018: चेपॉक में खेलना याद करेंगे सुरेश रैना

सुरेश रैना ने कहा कि वो चेन्नई के प्रशंसकों का मनोरंजन करना मिस करेंगे।

Edited By : Gunjan Tripathi |Apr 12, 2018, 04:44 PM IST

Published On Apr 12, 2018, 04:44 PM IST

Last UpdatedApr 12, 2018, 04:44 PM IST

सुरेश रैना © IANS (File photo)

दो साल बाद आईपीएल टूर्नामेंट में वापसी करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स 10 अप्रैल को पहली बार अपने घरेलू मैदान चेन्नई पहुंची। चेन्नई टीम ने सैम बिलिंग्स  की शानदार अर्धशतकीय पारी की मदद से कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच 5 विकेट से जीता। मैच के दौरान फैंस काफी उत्साहित नजर आए लेकिन मैच शुरू होने से पहले मैदान पर जूते फेंके गए, वहीं मैदान के बाहर कुछ फैंस को पीटा भी गया। इस मैच के बाद सुरक्षा कारणों के चलते चेन्नई टीम के सभी घरेलू मैच पुणे शिफ्ट कर दिए गए। इससे ना केवल सीएसके फैंस बल्कि टीम के खिलाड़ी भी दुखी हैं।

चेन्नई टीम के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना, जो कि चोट के चलते सीएसके के अगले दो मैचों का हिस्सा नहीं बन पाएंगे ने इस बारे में बात करते हुए कहा, “घरेलू मैदान पर खेलना काफी याद आएगा और इस सीजन चेन्नई फैंस का मनोरंजन करना मिस करूंगा। आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे। अब पुणे की बारी है।” रैना के साथ साथ टीम के दूसरे खिलाड़ी भी चेन्नई को छोड़ने से दुखी हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/csks-suresh-raina-ruled-out-for-next-two-games-due-to-injury-700562″][/link-to-post]

टीम के सीनियर खिलाड़ी फॉफ ड्यु प्लेसी  ने कहा, “चेन्नई को छोड़ते हुए दुख हो रहा रहै और इस सीजन हम यहां वापस नहीं आ पाएंगे।” टीम के स्पिन गेंदबाज इमरान ताहिर  भी इस खबर को सुनने के बाद काफी भावुक हो गए। ताहिर ने कहा, “चेन्नई को छोड़कर जाते हुए काफी दुखी हूं। मुझे यहां केवल गर्मजोशी से स्वागत और ढेर सारा प्यार मिला है। उम्मीद है कि जब हम अगले साल यहां वापस आएंगे सब ठीक हो जाएगा। प्लीज आप सब हमारा समर्थन करते रहेंगे।”

 

 

 

 

कोलकाता के खिलाफ मैच में चेन्नई के नायक रहे सैम बिलिंग्स ने कहा, “दुखी हूं कि हमे चेपॉक को छोड़ना पड़ रहा है, यहां का माहौल जबरदस्त है। मेरा ध्यान उन सभी फैंस की तरफ है जो पिछली रात घायल हुए। मैच देखने जाने वाला कोई भी शख्स अस्पताल नहीं जाना चाहिए। उम्मीद है कि वो सब जल्द ठीक होंगे और सारा मामला सुलझ जाएगा। आप हमारा समर्थन करते रहे, इससे बड़ा फर्क पड़ता है।”

Editor's Pick