IPL 2018: दिल्ली डेयरडेविल्स को हरा टॉप पर पहुंची किंग्स इलेवन पंजाब

किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 4 रनों से हराया।

Edited By : Gunjan Tripathi |Apr 24, 2018, 09:49 AM IST

Published On Apr 24, 2018, 09:49 AM IST

Last UpdatedApr 24, 2018, 09:49 AM IST

किंग्स इलेवन पंजाब ने अंकतालिता में नंबर एक पर जगह बना ली है © AFP

इंडियन प्रीमियर लीग के 22वें मैच में दिल्ली डेयरडेविल्स को 4 रनों से हराकर किंग्स इलेवन पंजाब ने 10 प्वाइंट लेकर अंकतालिका में टॉप पर जगह बना ली है। दिल्ली के फिरोज शाह कोटला में खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 143 रन बनाए। जवाब में दिल्ली टीम की टीम 20 ओवर में केवल 139 रन ही बना सकी। पंजाब की जीत के नायक युवा गेंदबाज अंकित राजपूत  रहे। अंकित ने 4 ओवर में 23 रन देकर पृथ्वी शॉ और ग्लेन मैक्सवेस के विकेट लिए। दिल्ली की तरफ से श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए। अय्यर आखिरी गेंद तक क्रीज पर थे। 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर पांच रन की जरूरत थी, छक्का मारने की कोशिश में अय्यर आउट हो गए और दिल्ली 4 रन से अंतर से मैच हार गई।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/sachin-tendulkar-reveals-that-he-had-a-feeling-to-win-world-cup-2011-after-playing-tie-against-england-704881″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आखिरी ओवर तक चले इस मैच में जीत हासिल करने के बाद पंजाब टीम की काफी तारीफ हुई। साथ ही फैंस ने दोनों टीमों के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की भी तारीफ की। डेयरडेविल्स की तरफ से डेब्यू कर रहे अडंर-19 टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ का ये पहला आईपीएल मैच था लेकिन वो कोई बड़ी पारी नहीं खेल सके। शॉ 10 गेंदो पर 22 रन बनाकर तीसरे ओवर में अंकित राजपूत की गेंद पर बोल्ड हो गए।

 

 

 

 

आखिरी ओवर तक चले इस रोमांचक मैच में पंजाब ने दिल्ली के मैदान पर आईपीएल का सबसे छोटा स्कोर बचाया। इसके लिए रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई। फैंस ने ट्विटर पर 20वां ओवर डालने वाले मुजीब उर रहमान की हिम्मत और सटीक गेंदबाजी की तारीफ की। साथ ही दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर को पांचवीं हार के लिए फैंस की आलोचना का सामना करना पड़ा।

Editor's Pick