• Home
  • News
  • IPL 2018 umpires told to be more vigilant in next matches

खराब अंपायरिंग से नाराज IPL अध्यक्ष, उठाया यह कदम

‘‘कभी-कभी ऐसी चीजें हो जाती हैं लेकिन फिर भी आईपीएल अध्यक्ष ने मैच रैफरियों को अंपायरों से बात करने को कहा है।’’

Edited By : Press Trust of India |Apr 24, 2018, 12:07 PM IST

Published On Apr 24, 2018, 12:07 PM IST

Last UpdatedApr 24, 2018, 12:07 PM IST

IPL umpire © IANS

मौजूदा इंडियन प्रीमियर लीग में अंपायरिंग के स्तर को लेकर आलोचना हो रही है। कुछ बेहद खराब अंपायरिंग पर कड़ा रुख अपनाते हुए आईपीएल अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मैच रैफरियों से बात की है। उन्होंने कहा कि वे अंपायरों से बात करके उन्हें मैचों के दौरान अधिक सतर्क रहने को कहें।

शुक्ला के एक करीबी सूत्र ने किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच मुकाबले के इतर कहा, ‘‘कभी-कभी ऐसी चीजें हो जाती हैं लेकिन फिर भी आईपीएल अध्यक्ष ने मैच रैफरियों को अंपायरों से बात करने को कहा है।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/bcci-confirms-india-will-host-a-day-night-test-against-west-indies-705000″][/link-to-post]

राजस्थान रायल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच दो हफ्ते पहले हुए मैच में एक ओवर में सात गेंद फेंकी गई। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रविवार को हुए मैच के दौरान एक स्पष्ट नोबॉल फेंकी गई लेकिन इस पर अंपायर का ध्यान नहीं गया। गलतियों में कमी लाने के लिए अंपायरों को जरूरत पड़ने पर तकनीक की सलाह लेने को कहा गया है। आईपीएल से जुड़े एक अन्य अधिकारी ने हालांकि कहा कि गलती किसी से भी हो सकती है।

गौरतलब है अंपायर की गलतियों की वह से मैच में कई मौकों पर खिलाड़ी अपना आपा खो देते हैं। इससे मैच का माहौल खराब हो रहा है। मुंबई और बैंगलोर के बीच हुए मुकाबले में गलत रिप्ले चलने की वजह से रॉयल चैलेंजर्स के कप्तान विराट कोहली काफी नाराज हो गए थे। उन्होंने अपनी नाराजगी फील्ड अंपायर से भी जाहिर की थी।

Editor's Pick