कश्मीर का ये पांडव आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब को दिलाएगा जीत
वीरेंद्र सहवाग ने फैन्स के साथ साझा किया वीडियो। डार क्रिकेट के अलावा वेट लिफ्टर भी हैं। इसके अलावा वो कबड्डी भी जानते हैं।
Published On Apr 13, 2018, 05:23 PM IST
Last UpdatedApr 13, 2018, 05:23 PM IST
मंजूर डार © Twitter
जम्मू कश्मीर के सबसे उत्तरी हिस्से से ताल्लुक रखने वाले मंजूर डार इस आईपीएल 2018 में पहली बार खेल रहे हैं। उन्हें किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलने का मौका मिला है। पंजाब ने उन्हें 20 लाख रुपये में खरीदा है। वीरेंद्र सहवाग ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के माध्यम से डार को पंजाब की टीम के फैन्स से मिलवाया। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वो आज रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के खिलाफ मैच में प्लेइंग इलेवन में नजर आ सकते हैं। डार क्रिकेट के अलावा वेट लिफ्टर भी हैं। इसके अलावा वो कबड्डी भी जानते हैं।
The hero from Kashmir, @pandav_manzoor urf The batting Baahubali .This is during one of our Kings 11 practice matches. Rarely does one have such a following even before playing. He is a true inspiration and this experience will be wonderful for him and inspire a lot of people pic.twitter.com/OC6PqS3rOK
— Virender Sehwag (@virendersehwag) April 12, 2018
वीरेंद्र सहवाग पंजाब की टीम के मेंटर हैं। उन्होंने 13 सैकेंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि डार ने दर्शकों की तरफ हाथ हिलाया और बड़ी संख्या में फैन्स उन्हें देखकर खुशी से चिल्लाने लगे। सहवाग ने लिखा,” डार कश्मीर का हीरो है। उसे बल्लेबाजी का बाहुबली भी कहा जाता है। ये वीडियो किंग्स इलेवन पंजाब के एक प्रैक्टिस मैच के दौरान की है। बहुत कम क्रिकेटर्स के पास मैच में उतरने से पहले इतनी फैन फॉलोइंग होगी। वास्तव में ये प्रेरणा देने वाले हैं। ये तुजुर्बा उसके लिए बेहद अच्छा है। साथ ही ये लोगों को प्रेरणा देने वाला भी है।”
मंजूर डार कश्मीर के बेहद गरीब परिवार से हैं। डार ने क्रिकेट से अपने जुड़ाव के बारे में जिक्र करते हुए बताया, “कश्मीर में लोगों को क्रिकेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। जब मै छोटा था तो उस समय केवल रेडियो पर कामेंट्री आती थी। बड़ा हुआ तो काम पर जाते वक्त रेडियो हर समय मेरे पास रहता था। हम टीवी अफोर्ड नहीं कर सकते थे, जिसके कारण केवल रेडियो का ही सहारा था।”