बैंगलोर से हार के बाद अश्विन बोले, हम कोई टॉप चैंपियन टीम नहीं

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि पंजाब कोई चैंपियन टीम नहीं है। 12 प्वाइंट के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी हुई किंग्स इलेवन के कप्तान अश्विन ने कहा, “हमारी बल्लेबाजी में परेशानी है। सच कहूं तो हम शीर्ष चैंपियन टीमों...

Edited By : Gunjan Tripathi |May 15, 2018, 01:58 PM IST

Published On May 15, 2018, 01:58 PM IST

Last UpdatedMay 15, 2018, 01:58 PM IST

किंग्स इलेवन पंजाब टीम के लिए प्लेऑफ के रास्ते अब भी खुले हैं। © AFP

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि पंजाब कोई चैंपियन टीम नहीं है। 12 प्वाइंट के साथ प्लेऑफ की रेस में बनी हुई किंग्स इलेवन के कप्तान अश्विन ने कहा, “हमारी बल्लेबाजी में परेशानी है। सच कहूं तो हम शीर्ष चैंपियन टीमों में से नहीं हैं, हम उन टीमों में से हैं जो टूर्नामेंट की शुरुआत में कड़ी मेहनत करने यहां तक पहुंची है। मुझे लगा था कि हम ऐसी किसी स्थिति में पहुंचेंगे लेकिन इतनी खराब हालत नहीं सोची थी। मुझे लगा था कि अब तक हम एक-दो मैच और जीत कर 14 या 16 प्वाइंट से चुके होंगे।”

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/cheteshwar-pujaras-poor-form-is-matter-of-concern-for-team-indian-ahead-of-england-test-series-712354″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हालांकि अश्विन ने भरोसा जताया है कि उनके बल्लेबाज बाकी दो मैचों में बढ़िया प्रदर्शन के जरिए आईपीएल प्लेऑफ में जगह सुनिश्चित करने में मदद करेंगे। पहले बल्लेबाजी के बाद केवल 88 रनों के बेहद कम स्कोर पर पवेलियन पहुंचने वाली किंग्स इलेवन पंजाब को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हाथों 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा।

अश्विन ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, “हम अपने पिछले मैचों को भुलाकर अगले दो मुकाबले जीतने पर ध्यान लगा रहे हैं।” किंग्स इलेवन पंजाब को अपने अगले दो मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 16 मई और 20 मई को खेलने हैं। अश्विन की अगुवाई वाली टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए दोनों मैच जीतने होंगे।

पंजाब के कप्तान ने एक सवाल पर कहा, “हमारी मध्यक्रम की बल्लेबाजी में समस्या है। लेकिन हमारे पास इस क्रम के बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं। मुझे भरोसा है कि अगले दोनों मैचों में वे बढ़िया प्रदर्शन करेंगे। अगले दोनों मैच जीतने के लिए हम बेचैन हैं। अगर कोई टीम बेचैन है, तो वह खतरनाक हो सकती है।”

Editor's Pick