हार निराशाजनक, वापसी के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी : अश्विन

हैदराबाद ने जीत के लिए दिया था 132 का लक्ष्‍य, पंजाब की पूरी टीम 119 पर हुई ऑल आउट।

Edited By : Indo-Asian News Service |Apr 27, 2018, 06:28 PM IST

Published On Apr 27, 2018, 06:28 PM IST

Last UpdatedApr 27, 2018, 06:28 PM IST

रविचंद्रन अश्विन (फाइल फोटो) © AFP

किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली हार को निराशाजनक बताते हुए कहा कि अब आगे वापसी करने के लिए टीम को कड़ी मेहनत करनी होगी। गुरुवार रात यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मैच में पंजाब ने अंकित राजपूत (चार ओवर, 14 रन, पांच विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर मेजबान टीम को 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 132 रनों पर सीमित कर दिया था। इस आसान से लक्ष्य को पंजाब की टीम हैदराबाद की नियंत्रित गेंदबाजी के सामने हासिल नहीं कर पाई और 19.2 ओवरों में 119 रनों पर ही ढेर हो गई।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/ipl-2018-kings-xi-punjab-had-cash-crunch-before-picking-chris-gayle-706200″][/link-to-post]

अश्विन ने मैच के बाद कहा, “यहां से अब हमें इस मैच को भुलाना होगा। यह निराशाजनक है। विकेट बल्लेबाजी के लिए बहुत अच्छा नहीं था और इस पर लड़खड़ा गए। इस तरह के प्रारूप में ऐसे मैच होते रहते हैं। हमारी फील्डिंग भी अच्छी नहीं थी। हमें इसमें सुधार करना होगा। कृत्रिम रोशनी में कैच करना आसान नहीं होता लेकिन यह कोई बहाना नहीं है। हम प्रोफेशनल क्रिकेटर हैं और हमें इसे भुलाकर अब आगे कड़ी मेहनत करनी होगी।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पांच विकेट लेकर मैन आफ द मैच बने अंकित ने कहा,” मुझे नहीं लगता है कि आईपीएल आसान है। सभी कड़ी मेहनत करते हैं और अच्छा प्रदर्शन करते हैं। विकेट से मदद मिल रही थी, इसलिए मैं पूरी गति से गेंदबाजी कर रहा था। मुझे लगता है कि मेरा दिन था, इसलिए मैं पांच विकेट लेने में सफल रहा।”

Editor's Pick