- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2018: Why David Miller is not given match to play, asks Dale Steyn
मिलर पर पंजाब ने खर्चे 3 करोड़, नहीं खिलाया एक भी मैच तो भड़के डेल स्टेन
लगातार तीन मैच हारकर पंजाब की टीम तीसरे से पांचवे स्थान पर पहुंच गई है।
Published On May 15, 2018, 06:10 PM IST
Last UpdatedMay 15, 2018, 06:10 PM IST
David Miller (File Photo)© IANS
आईपीएल 2018 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है। सभी टीम प्लेऑफ के 14 मुकाबालों में से 12 मैच खेल चुकी हैं। अब केवल दो-दो मैचों के आधार पर ही प्लेऑफ में पहुंचने वाली दो टीमों पर निर्णय होना है। सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। बाकी दो टीमों के लिए कड़ी लड़ाई है।
सोमवार को खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने किंग्स इलेवन पंजाब को 10 विकेट से करारी मात देकर उन्हें तीसरे स्थान से पांचवे स्थान पर ला दिया है। पंजाब की टीम टूर्नामेंट की शुरुआत से ही टॉप टीमों में शामिल रही है, लगातार हार के कारण अंतिम पड़ाव पर पहुंचते-पहुंचते टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। पिछले तीन मैचों में पंजाब को राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और बैंगलोर से शिकस्त झेलनी पड़ी है।
डेल स्टेन ने पूछा ये सवाल?
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने पंजाब की टीम के लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद डेविड मिलर को मौका नहीं दिए जाने पर सवाल उठाया है। डेल स्टेन ने पूछा कि आख्रिर क्यों पंजाब की टीम ने मिलर को एक भी मैच में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया है।
So why isn’t Miller getting a game? #justaskingforafriend
— Dale Steyn (@DaleSteyn62) May 14, 2018
I mean, Leg spinner to a left hander. Middle overs, Miller is taking that on.
But I guess at this level everyone should be able to play leggies…— Dale Steyn (@DaleSteyn62) May 14, 2018
पंजाब ने आरटीएम से तीन करोड़ में मिलर को खरीदा था
आईपीएल ऑक्शन के दौरान मुंबई इंडियंस की टीम ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज डेविड मिलर को तीन करोड़ में खरीदा था। उनका बेस प्राइज डेढ़ करोड़ था। शुरुआत में मुंबई और दिल्ली ने मिलर के लिए बोली लगाई। बाद में हैदराबाद ने भी मिलर को खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। अंत में राइट टू मैच का इस्तेमाल कर पंजाब ने मिलर को मुंबई से खरीदकर वापस अपनी टीम में शामिल कर लिया था।