- क्रिकेट न्यूज़
- News
- IPL 2018 : Wicket was good for batting : Williamson
विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी : केन विलियमसन
मौजूदा आईपीएल में विलियमसन बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अबतक खेले 11 मुकाबलों में 135.43 की स्ट्राइक रेट से 493 रन बनाए हैं।
Published On May 11, 2018, 06:04 PM IST
Last UpdatedMay 11, 2018, 06:04 PM IST
Kane Williamson © IANS
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ मिली 9 विकेट की शानदार जीत के बाद कहा कि विकेट बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया। दिल्ली के बल्लेबाज रिषभ पंत (नाबाद 128) के पहले आईपीएल शतक पर शिखर धवन (नाबाद 92) और कप्तान विलियमसन (नाबाद 83) ने दूसरे विकेट के लिए 176 रनों की शानदार शतकीय साझेदारी पर पानी फेरते हुए गुरुवार को फिरोजशाह कोटला मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संक्सरण के एक मैच में हैदराबाद को नौ विकटों से जीत दिलाई। हैदराबाद ने इस जीत के साथ ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/shreyas-iyer-says-we-deserve-to-lose-after-this-kind-of-bowling-711153″][/link-to-post]
विलियमसन ने मैच के बाद कहा, ‘बल्ले के साथ रणनीतियों का क्रियान्वयन करना शानदार रहा। हमने उन्हें एक अच्छे स्कोर पर रोक दिया लेकिन लक्ष्य का पीछा करना हमेशा से मुश्किल रहता है। पहली पारी की पहले हाफ के बाद हमने सोचा कि विकेट बल्लेबाजी के लिए मुश्किल है लेकिन पंत ने एक लाजवाब पारी खेली तब पता चल गया कि विकेट बल्लेबाजी के अनुकूल है।’
कप्तान ने कहा, ‘बाद में हल्की ओस भी पड़ने लगी जिससे बल्लेबाजी आसान होती चली गई। जब आप 180 के लक्ष्य का पीछा करते हैं तो स्कोरबोर्ड का दबाव रहता ही है। हम इस दबाव को अपने ऊपर से हटाने की कोशिश कर रहे थे। कुछ मुश्किल समय भी आए लेकिन शिखर ने अच्छी पारी खेली।’
मौजूदा आईपीएल में विलियमसन बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अबतक खेले 11 मुकाबलों में 135.43 की स्ट्राइक रेट से 493 रन बनाए हैं। सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में विलियमसन दूसरे नंबर पर हैं। इस लिस्ट में टॉप पर दिल्ली डेयरडेविल्स के बल्लेबाज रिषभ पंत हैं जिन्होंने 11 मैचों में 521 रन बनाए हैं।