Watch: मैच से पहले ''नेहरा जी'' से मिले युवराज, मैदान पर किया भंगड़ा

बैंगलोर के खिलाफ पंजाब की टीम 88 के स्‍कोर पर ही ऑलआउट हो गई। विराट कोहली और पार्थिव पटेल ने 92 रन की पार्टनरशिप कर अपनी टीम को जिताया।

Edited By : Sandeep Gupta |May 15, 2018, 05:13 PM IST

Published On May 15, 2018, 05:13 PM IST

Last UpdatedMay 15, 2018, 05:13 PM IST

Ashish Nehra with yuvraj singh © Screengrab

आईपीएल 2018 के 48वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने किंग्‍स इलेवन पंजाब पर दमदार जीत दर्ज की। पूरे टूर्नामेंट के दौरान अंकतालिका में उपरी क्रम में जगह बनाए रखने वाली पंजाब की टीम इस बड़ी हार के बाद खिसक कर पांचवे नंबर पर पहुंच गई है। पंजाब की टीम 88 के स्‍कोर पर ही ऑलआउट हो गई। जवाब में बैंगलोर के सलामी बल्‍लेबाज विराट कोहली और पार्थिव पटेल ने 92 रन की पार्टनरशिप कर अपनी टीम को जिताया।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/supreme-court-to-delhi-high-court-decide-appeal-against-s-sreesanths-discharge-in-ipl-spot-fixing-712385-712385″][/link-to-post]

इस मैच के दौरान एक मजेदार वाक्‍या देखने को मिला। मैच शुरू होने से पहले आशीष नेहरा और युवराज सिंह एक दूसरे से मिले और डांस करने लगे। डांस का ये वीडियो इस वक्‍त खूब वायरल हो रहा है। मैच के दौरान का ये वीडियो इस वक्‍त खेल प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को सबसे पहले आईपीएल के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया गया। जिसके बाद से ही इसे लगातार री-ट्वीट किया जा जा रहा है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

 

आशीष नेहरा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बोलिंग कोच हैं, जबकि युवराज सिंह मौजूदा समय में किंग्‍स इलेवन पंजाब के लिए बल्‍लेबाजी करते हैं। खराब फार्म के चलते युवराज प्‍लेइंग इलेवन में अपनी जगह नहीं बना पा रहे हैं। आशीष नेहरा और युवराज पुराने दोस्‍त हैं। वो लंबे समय तक एक दूसरे के साथ भारतीय टीम का हिस्‍सा रहे हैं। ऐसे में सोमवार को मैच से पहले जब दोनों एक दूसरे से मिले तो उन्‍होंने खूब मस्‍ती की।

Editor's Pick