मुंबई की शानदार गेंदबाजी, चेन्नई को 131 रन के स्कोर पर रोका

इंडियन टी20 लीग के पहले क्वालीफायर में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने मुंबई के सामने 20 ओवर में 131 रन का स्कोर खड़ा किया।

Edited By : Cricket Country Staff |May 07, 2019, 09:23 PM IST

Published On May 07, 2019, 09:23 PM IST

Last UpdatedMay 07, 2019, 09:23 PM IST

Rahul Chahar with Rohit sharma@ IANS

मुंबई के युवा स्पिनर राहुल चाहर ने एक बार फिर फिरकी का जादू दिखाते हुए शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने किफायती गेंदबाजी के दम पर चेन्नई को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। इंडियन टी20 लीग के पहले क्वालीफायर में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने अंबाती रायडू के नाबाद 42 और महेंद्र सिंह धोनी के 37 रन की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 131 रन का स्कोर खड़ा किया।

टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और शानदार फॉर्म में चल रहे मुंबई के युवा स्पिनर राहुल ने अपने पहले ही ओवर में फाफ डु प्लेसिस का विकेट हासिल किया। चाहर ने डु प्लेसिस को (सब्सटीट्यूट) अनमोलप्रीत सिंह के हाथों 6 रन से निजी स्कोर पर कैच करवाया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आक्रामक शॉट लगाना सुरेश रैना को भारी पड़ा और चेन्नई की टीम ने चौथे ओवर में ही अपना दूसरा विकेट गंवा दिया। रैना को जयंत यादव अपनी ही गेंद पर कैच कर मुंबई को बड़ी कामयाबी दिलाई।

पढ़ें:- दिल्‍ली की टीम नहीं करेगी हैदराबाद को हल्‍के में लेने की गलती

शेन वॉटसन का अहम विकेट क्रुणाल पांड्या ने मुंबई की झोली में डाला। 13 गेंद का सामना कर खेल रहे वॉटसन 10 रन बनाकर जयंत की कैच पर वापस लौटे। पावरप्ले तक चेन्नई ने 32 रन पर अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए थे।

मुरली विजय और अंबाती रायडू ने टीम को पारी को संभाला लेकिन रनों की रफ्तार धीमी ही रही। दोनों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 33 रन जोड़े लेकिन राहुल ने एक शानदार गेंद पर विजय को चकमा दे दिया। 26 गेंद पर 26 रन बनाने वाले विजय बड़ा शॉट खेलने के लिए आगे बढ़े और क्विंटन डी कॉक ने उनको स्टंप कर दिया।

पढ़ें:- दिल्ली के कप्तान अय्यर ने कहा, हमारी कोशिश इतिहास बनाने की होगी

मैदान पर आए कप्तान धोनी ने टीम को संभाला  और आगे कोई विकेट नहीं गिरने दिया लेकिन वह आतिशी पारी खेलने में नाकाम रहे। 19वें ओवर तक रायडू और धोनी ने टीम के स्कोर को 122 रन तक पहुंचाया। आखिरी ओवर की पहली गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने धोनी का विकेट हासिल किया लेकिन ये नो बॉल थी।

धोनी को जीवनदान मिला लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए। बुमराह ने आखिरी ओवर में सिर्फ 9 रन दिए और चेन्नई की टीम 20 ओवर में सिर्फ 131 रन ही बना पाई। रायडू ने 37 गेंद पर 42 जबकि धोनी ने 29 गेंद पर 37 रन की नाबाद पारी खेली।

मुंबई के लिए राहुल चाहर ने 4 ओवर में 14 रन देकर दो विकेट हासिल किए। क्रुणाल पांड्या और जयंत यादव ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Editor's Pick