- Home
- News
- Ipl 2019 auction kevin peterson dont find anything new in kesrik williams to serve in ipl 3879003
'केसरिक विलियम्स के पास अपने एक्शन के अलावा IPL में खेलने के लिए कुछ भी खास नहीं'
विराट कोहली द्वारा बीते दिनों केसरिक विलियम्स की नकल करने का वीडियो काफी चर्चा में रहा था.
Published On Dec 15, 2019, 09:24 PM IST
Last UpdatedDec 15, 2019, 09:24 PM IST
भारतीय कप्तान विराट कोहली और वेस्टइंडीज के गेंदबाज केसरिक विलियम्स के बीच टी20 सीरीज के दौरान जंग जगजाहिर है. भरतीय कप्तान विराट कोहली का विलियम्स के ओवर की धुनाई करने के बाद उन्हीं के अंदाज में पर्ची काटने वाला एक्शन पिछले एक सप्ताह से काफी सुर्खियों में रहा है. इसी बीच मांग उठ रही है कि विलियम्स को आगामी ऑक्शन के दौरान खरीदा जाए.
@RCBTweets should pouch him given the chemistry he shares with @imVkohli I can see the captain and the bowler comparing notes after a dismissal! Brilliant!!! @CoachHesson @KP24
— Sanjog Gupta (@Sanjog_G) December 15, 2019
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन गेंदबाज केसरिक विलियम्स को आईपीएल में लिए जाने के सुझाव से इत्तेफाक नहीं रखते हैं. उन्होंने यहां तक कह डाला कि केसरिक विलियम्स के पास उनके जश्न मनाने के तरीके के अलावा कुछ भी नया नहीं है.
यह मामला कमेंटेटर संजय मांजरेकर के ट्वीट से शुरू हुआ. संजय ने रविवार सुबह ट्वीट कर केसरिक विलियम्स को आईपीएल में लिए जाने की वकालत की. उन्होंने लिखा, “केसरिक विलियम्स आईपीएल की कंडीशन में गेंदबाजी के लिए परफेक्ट हैं. उन्हें ऑक्शन के दौरान लिया जाए.”
इस ट्वीट पर एक यूजर ने विराट कोहली, माइक हेसन और केविन पीटरसन को टैग करते हुए विलियम्स को आईसीबी में लिए जाने की वकालत की.
पीटरसन ने इसपर जवाब देते हुए लिखा, “मैं विलियम्स को आईपीएल में लेने के ख्याल से जरा भी इत्तेफाक नहीं रखता हूं. उसके पास अपने अनोख एक्शन के अलावा कुछ भी नया नहीं है.”