18 दिसंबर को होगा IPL के 12वें एडिशन का ऑक्शन - रिपोर्ट

दिसंबर की 18 तारीख को जयपुर में अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 26, 2018, 12:12 PM IST

Published On Nov 26, 2018, 12:12 PM IST

Last UpdatedNov 26, 2018, 12:12 PM IST

IPL TROPHY IANS

इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी अगले महीने की जा सकी है। खबरों की माने तो दिसंबर की 18 तारीख को जयपुर में अगले सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी की जाएगी।

आईपीएल के नए सीजन के लिए टीमों में मनपसंद खिलाड़ियों को शामिल करने का मौका 18 दिसंबर को मिलेगा। नए सीजन के लिए नीलामी के लिए इसी तारीख को तय किया गया है। मुंबई मिरर में छपी खबर के मुताबिक इस बार नीलामी के समय में भी बदलाव किया गया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

प्राइम टाइम में होगी नीलामी

पहले जहां सुबह 10 बजे से आईपीएल खिलाड़ियों की नीलामी शुरू होती थी इस बार यह दोपहर तीन बजे से शुरू होगी। जानकारी के मुताबिक दोपहर तीन बजे से रात के 10 बजे तक खिलाड़ियों की नीलामी होगी। इसके समय में बदलाव के पीछ ज्यादा से ज्यादा दर्शकों को इसके साथ जोड़ने का लक्ष्य है। गौरतलब है भारत-ऑस्ट्रेलिया पर्थ टेस्ट के पांचवें दिन नीलामी की तारीख रखी गई है। भारतीय समय के अनुसार मैच सुबह 8 बजे शुरू होगा और नीलामी के वक्त तक खत्म हो जाने की उम्मीद है।

भारत के बाहर हो सकता है आईपीएल

खबर है कि आईपीएल के 12वें एडिशन का अयोजन भारत के बाहर कराया जा सकता है। भारत में अगले साल होने वाले चुनाव की वजह से इसे दक्षिण अफ्रीका में शिफ्ट किया जा सकता है।

आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला ने एक बयान में कहा था,  ”अगर आम चुनाव की तारीफ आईपीएल के साथ टकराएंगी तो इसका आयोजन भारत के बाहर किया जाएगा। फिलहाल तो हम तारीखों के सामने आने का इंतजार कर रहे हैं। इसके बाद ही कुछ तय किया जाएगा।”

 

Editor's Pick